पंचकूला। - कीर्ति गुप्ता-- मेयर कुलभूषण गोयल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मेयर ने अपने परिवार सहित अपने सेक्टर 6 स्थित निवास पर झंडा फहराया और लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाने के लिये कहा। कुलभूषण गोयल ने कहा कि आज हमारे लिये बड़ी खुशी का दिन है कि करोड़ो कार्यकर्ता बीजेपी का स्थापना दिवस मना रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि बीजेपी का कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को देश के हर व्यक्ति तक पार्टी का संदेश व नीतियों को ले जाये ताकि भारतीय जनता पार्टी और मजबूत बने। कुलभूषण गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत की ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मिलकर भाजपा की विचारधारा और नीतियों को जनजन तक पंहुचाने का कार्य करें ताकि पार्टी का प्रचार प्रसार संपूर्ण देशवासियों में हो। हम सभी कार्यकर्ता जब हम सत्ता में नहीं थे, तब भी समाज में निरंतर सेवा भाव से कार्य करते रहें है। सभी कार्यकर्ताओं के लिये भाजपा कार्यकर्ता होना ही राष्ट्रीय सेवा हैं जो हमारे लिये जीवन में सफलता का मूल मंत्र है।