Monday, July 07, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

चौधरी देवी लाल जी की पुण्य-तिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि सभाओं का किया गया आयोजन

April 06, 2021 05:40 PM
चौधरी देवी लाल जी की पुण्य-तिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि सभाओं का किया गया आयोजन
 
चंडीगढ़, 6 अप्रैल:- सत्यनारायण गुप्ता- मंगलवार को चौधरी देवी लाल की 20वीं पुण्यतिथि पर पूरे देश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरियाणा के सभी जिलों में चौधरी देवी लाल की प्रतिमाओं को दूध से नहलाकर बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किए।  राजधानी दिल्ली में राजघाट पर ताऊ देवी लाल की समाधि ‘सघर्ष स्थल’ पर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व देश के विभिन्न भागों से हजारों लोगों ने शामिल होकर किसानों के मसीहा चौधरी देवी लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने चौधरी देवी लाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने ताऊ देवीलाल को किसान, कमेरे तथा गरीबों का हितैषी बताया और कहा कि आज किसान और कमेरा वर्ग सब से ज्यादा दुखी है, ऐसे में लोगों को चौधरी देवी लाल की आम आदमी को लाभ देने वाली नीतियों की याद आती है। इनेलो नेता ने कहा कि अलग हरियाणा राज्य को बनवाने में सबसे बड़ा योगदान चौधरी देवी लाल का रहा है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जन्म-दिन और पुण्य-तिथि पर सरकार को कार्यक्रम कर उनको याद करना चहिए जिससे आने वाली पीढ़ी भी अपने महापुरुषों को याद रख सके और युवा उनके दिखाए रास्ते पर चल कर लोगों की भलाई के कार्य कर सकें।
इस अवसर पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, प्रकाश भारती, श्याम सिंह राणा, सतिंद्र सिंह टोनी, सीमा चौधरी व नच्छत्र सिंह मल्हान सहित हजारों ताऊ के अनुयायी भी उपस्थित थे। राज्य के विभिन्न जिलों में इंडियन नेशनल लोकदल की जिला व हलका ईकाई द्वारा भी जगह-जगह ताऊ के श्रद्धाजंलि समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
 
 

 

  •  

 

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर