‘अल्ट्रामैक्स‘ मिक्सर ग्राइंडर के 3 नए प्रीमियम वैरिएंट पेश
चंडीगढ, 21 फरवरी (satya narayan gupta ): ग्रुप एसईबी इंडिया के प्रमुख महाराजा व्हाइटलाइन ने ‘‘अल्टामैक्स‘‘ मिक्सर ग्राइंडर के 3 नए प्रीमियम वेरिएंट पेश किए हैं।
नए प्रीमियम वेरिएंट में कई विशेषताएं शामिल हैं जिनमें सख्त मसालों जैसे हल्दी, दाल, आदि की अच्छी पिसाई के लिए फ्लो ब्रेकरस के साथ न टूटने वाले स्टेनलेस स्टील के जार शामिल हैं जो एक बार में ही चटनी तैयार कर देते हैं। यह सामग्री को अच्छी तरह पीसता है और भोजन के वास्तविक व असली स्वाद को बनाए रखता है। इसमें अद्वितीय सुपर तेज ब्लेड भी हैं जो अच्छे मिश्रण के लिए जार में घुमावदार गति प्रदान करते हैं।
महाराजा व्हाइटलाइन अल्ट्रामैक्स 3 वेरिएंट्स अल्ट्रामैक्स डीएलएक्स, अल्ट्रामैक्स एलिट व अल्टामैक्स एचडी के साथ आता है। इसमें एक चटनी जार, एक सूखा जार, एक गीला जार और फलों के फिल्टर के साथ एक सम्मिश्रण जार शामिल है। सभी मिक्सर ग्राइंडर वेरिएंट 750 वितरकों और ग्रुप एसईबी के 40,000 डीलरों के पास उपलब्ध हैं और इसकी कीमत 5199 से 7299 रुपए तक है।