Monday, October 05, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

किसान अन्नदाता होने के साथ साथ देश के आर्थिक ढांचे मे रीढ़ की हड्डी हैं : विकास दास महाराज

January 22, 2021 07:43 PM
अम्बाला :- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- किसान अन्नदाता होने के साथ साथ देश के आर्थिक ढांचे मे रीढ़ की हड्डी हैं : विकास दास महाराज 
मोहड़ा आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर श्री श्री विकास दास महाराज ने कहा है कि किसान अन्नदाता होने के साथ साथ देश के आर्थिक ढांचे मे रीढ़ की हड्डी हैं। वे अपनी मांगाें को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। उनकी मांगे जायज हैं। सबको अधिकार है अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने का। हम भी उनकी मांगों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से विनती करते हैं कि किसानों की जायज मांगों को जल्दी पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ साथ कुछ विदेशी ताकतें और खालिस्तानी किसान आंदाेलन में प्रवेश कर चुके हैं जोकि शांतिपूर्वक चल रहे इस आंदोलन को दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं। 26 जनवरी देश का एतिहासिक दिन है। इस दिन देश का संविधान लागू हुआ था। तब से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुछ विदेशी ताकतें और खालिस्तानी इस बार 26 जनवरी को गड़बड़ करना चाहते हैं। किसानों ने अब तक अपना आंदोलन सूझ बूझ के साथ शांतिपूर्वक चलाया है। लेकिन 26 जनवरी को किसान लाल किला ग्राउंड तक ट्रैक्टर रैली निकालना चाहते हैं। इस दौरान विदेशी ताकतें और खालिस्तानी देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का कुप्रयास करने की फिराक में हैं ताकि विदेशों में हमारे देश की छवि धूमिल हो। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन में हम किसानों के साथ है लेकिन किसानों से अनुरोध करते हैं कि  वे विदेशी ताकतों और खालिस्तानियों से सतर्क रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अनुरोध किया है कि वे किसानों की बात को सुनकर उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी किसानों के बिना देश नहीं चल सकता। उन्होंने किसानों से भी अनुराेध किया है कि देश की एकता और अखंडता को तोड़ने के विदेशी ताकतों और खालिस्तानियों के प्रयास को सफल न हाेने दें।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,