Thursday, July 03, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बहल खंड के अंतर्गत आने वाले तीन गांवों के किसानों का कपास फसल का वर्ष 2019 का बकाया क्लेम जारी कर दिया गया

January 22, 2021 07:36 PM
बहल 22 जनवरी- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--  प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बहल खंड के अंतर्गत आने वाले तीन गांवों के किसानों का कपास फसल का वर्ष 2019 का बकाया क्लेम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत तीनों गांवो के 620 किसानों को दो करोड़ 95 लाख 73 हजार रुपए से अधिक की धनराशि किसानों के खाते में डाल दी गई है।
                कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री दलाल ने बकाया क्लेम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बहल खंड के तीन गांव पातवान, पाजु तथा सहजादपुर के किसानों को उनका वर्ष 2019 का बकाया क्लेम जारी कर दिया गया है। बकाया क्लेम के तहत तीनों गांवो के किसानों को उनकी कपास फसल की क्षतिपूर्ति के रूप में दो करोड़ 95 लाख 73 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि गांव पाजू के 267 किसानों को 87 लाख 25 हजार रुपए से अधिक की धनराशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार गांव पातवान के 322 किसानों को एक करोड़ 88 लाख 39 हजार तथा सहजादपुर के 31 किसानों को बीस लाख नो हजार से अधिक की धनराशि जारी की गई है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। सरकार द्वारा किसानों का जोखिम कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को शुरू किया गया है। 
         कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लोहारू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खंड सिवानी, बहल तथा लोहारू के किसानों के लिए कपास फसल के क्लेम हेतु एक सौ करोड रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित किसानों की उक्त राशि का वितरण शीघ्र करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
 
 

 

  •  

 


 

 

  • ,
  • or

 

 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *