Tuesday, November 03, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

कैथल में धरोहर की लूट खुदाई के दौरान मिले अंग्रेजों के जमाने के चांदी के सिक्के,जिसके हाथ जितने लगे लेकर चलता बना

January 22, 2021 07:33 PM
कैथल में धरोहर की लूट
खुदाई के दौरान मिले अंग्रेजों के जमाने के चांदी के
सिक्के,जिसके हाथ जितने लगे लेकर चलता बना
@ 099965-19000
हरियाणा। कैथल में शुक्रवार को पता चला है कि यहां एक पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान दो बड़े मटके दबे मिले हैं, जिनमें चांदी के सिक्के भरे हुए थे। अनुमान है कि यहां लगभग 30 किलो चांदी मिली है। इनमें कुछ सिक्के 1918 के हैं तो काफी सारे इससे भी पुराने है। जैसे ही मिट्‌टी में पुरानी मुद्रा निकलना शुरू हुई, लोगों की भीड़ टूट पड़ी। जिसके जितना हाथ लगा, लेकर चलता बना। हालांकि, इस संबंध में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है। घटना कैथल जिले के गांव से सामने आई है। यहां नाथू राम सेठ की एक पुरानी हवेली है। इसे कुछ ही वक्त पहले पाल नाम के एक व्यक्ति ने खरीद लिया था। अब इस हवेली को गिराकर नए सिरे से मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शुक्रवार को खुदाई के दौरान JCB चालक मनजीत को अचानक सामने चांदी के सिक्के दिखाई पड़े। देखते ही देखते हवेली की जमीन से चांदी के बहुत सारे पुराने सिक्के निकलने लगे। इसके बाद पहले खुदाई कर रहे मजदूरों ने अपनी जेब में सिक्के भरे। जैसे ही ग्रामीणों को सिक्कों की सूचना मिली तो ग्रामीणों का हुजूम हवेली की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने दीवारों के साथ-साथ मिट्टी भी कई बार कुरेदी। ऐसे में जिसके हाथ जो भी लगा, वो लेकर चलता बना। हालांकि गांव में चर्चा है कि यहां दो मटके भी मिले हैं, जिनमें 30 किलो के करीब चांदी के सिक्के थे। उधर, इस बारे में तितरम थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में सूचना मिलने की पुष्टि की। टीम वहां पहुंची तो वहां पुरानी हवेली थी और ग्रामीण वहां से जा चुके थे। अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है, जिस पर कोई कानूनी कार्रवाई की जा सके।
 
 

 

  •  

 


 

 

  • ,
  • or

 

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,