Sunday, July 06, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

आपॅरेशन संवेदना में हरियाणा पुलिस ने निभाई बेहतरीन भूमिका लाकॅडाउन में 4.32 लाख प्रवासी कामगारों को सुरक्षित पहुंचाया घर

January 16, 2021 07:19 PM
आपॅरेशन संवेदना में हरियाणा पुलिस ने निभाई बेहतरीन भूमिका
लाकॅडाउन में 4.32 लाख प्रवासी कामगारों को सुरक्षित पहुंचाया घर
 
चंडीगढ़, 15 जनवरी - अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- हरियाणा में कोविड लॉकडाउन के दौरान पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों की मदद से 4.32 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों एवं श्रमिकों को रेल व बसों से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।  
             हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान सीआईडी द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन संवेदना’ के तहत विशेष रेलगाडिय़ों और बसों की व्यवस्था करके सभी फंसे हुए प्रवासी मजदूरों एवं श्रमिकों को उनके मूल राज्यों को वापिस भेजा गया। पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार सेवा भाव से डटे रहे जिससे सभी प्रवासियों के चेहरों पर घर वापसी की मुस्कान देखी जा सकती थी।
            उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कोविड लॉकडाउन के दौरान अपने मूल राज्यों में लौटने के इच्छुक प्रवासियों को वापिस भेजा गया। उन्होंने कहा कि 3.20 लाख प्रवासी मजदूरों और 1.11 लाख से अधिक ईंट भट्ठा श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में सुरक्षित पहुंचाने के लिए कुल 100 विशेष ट्रेनों और लगभग 6,600 बसों की व्यवस्था की गई।
           श्री यादव ने कहा कि महामारी के दौरान मजदूरों एवं श्रमिकों को वापिस उनके मूल राज्यों में भेजने का काम काफी चुनौतीपूर्ण था इसलिए राज्य सरकार द्वारा परिवहन व्यवस्था की निगरानी करने और भारतीय रेल एवं परिवहन विभाग के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए हरियाणा के तत्कालीन अतिरिक्त डीजीपी सीआईडी, श्री अनिल कुमार राव को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सीआईडी इकाई ने कोविड को फैलने से रोकने के सभी उचित उपाय सुनिश्चित करते हुए श्रमिकों को उनके मूल स्थानों पर सुरक्षित पहुंचाया।
           उन्होंने कहा कि ट्रेनों और बसों का समस्त खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया। यात्रा करने वाले सभी प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों की चिकित्सा जांच एवं थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें यात्रा के दौरान पैक्ड भोजन, पानी की बोतलें, फल एवं जूस भी दिया गया। 
 
अन्य राज्यों में फंसे हरियाणावासी भी वापिस लाए
             इसी प्रकार, अन्य राज्यों के नोडल अधिकारियों से संपर्क करके वहां फंसे हरियाणा के लगभग 16,860 निवासियों को बसों द्वारा हरियाणा वापिस लाया गया।
            उन्होंने कहा कि ऑपरेशन संवेदना के तहत पुलिस के इन प्रयासों की सभी वर्गों के लोगों द्वारा व्यापक सराहना भी की गई।
 
000 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर