Saturday, July 12, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

योग एवं आध्यात्म में भक्ति योग आश्रम का अहम योगदान: शंकरानंद सरस्वती

January 14, 2021 08:07 PM
योग एवं आध्यात्म में भक्ति योग आश्रम का अहम योगदान: शंकरानंद सरस्वती
धूमधाम से मनाया गया भक्ति योग आश्रम का स्थापना दिवस
सफीदों-- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--: उपमंडल सफीदों के सरनाखेड़ी गांव में वीरवार को भक्ति योग आश्रम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता आश्रम के संचालक स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने की। वहीं गुजरात के मोरबी से आए विजय व्यास विशेष रूप से मौजूद थे। समारोह में विश्वशांति एवं लोगों में आपसी सद्भाव तथा समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के लिए विशेष प्रार्थना की गई। स्वामी शंकरानंद सरस्वती के सानिध्य में प्रात: विशाल हवन किया गया। उसके उपरांत महादेव शिव पूजा अनुष्ठान संपन्न हुआ। समारोह के दौरान आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालुगण झूम उठे। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने कहा कि इस दिन सूर्य नारायण धनु राशि से मकर राशि में गमन करेंगे और दक्षिणायन से उत्तरायण होकर भ्रमण करेंगे इसलिए भी इस दिन का विशेष महत्व है। कोई भी धर्म कार्य तभी फल देता है, जब वह पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ किया जाता है। जितना सहजता से दान कर सकते हैं, उतना दान अवश्य करना चाहिए। भगवान आशुतोष ने इस दिन भगवान विष्णु जी आत्मज्ञान का दान दिया था। इसके अतिरिक्त देवताओं के दिनों की गणना इस दिन से ही प्रारम्भ होती है। महाभारत की कथा के अनुसार भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रांति का दिन ही चुना था। कहा जाता है कि आज ही के दिन गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थी। मकर-संक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है, अंधकार का नाश व प्रकाश का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद एवं आध्यात्मिकता के क्षेत्र में भक्ति योग आश्रम का पिछले काफी वर्षों से अहम योगदान है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो भी योग, आयुर्वेद एवं आध्यात्म का लाभ प्राप्त करना चाहता है वह नि:संकोच आश्रम द्वारा प्रदत सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
फोटो कैप्शन 3.: स्थापना दिवस पर महादेव शिव का अभ्भिषेक करते हुए स्वामी शंकरानंद सरस्वती व श्रद्धालुगण।
 
 

 

  •  

 


Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर