Monday, July 07, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

सामाजिक बुराईयों का निराकरण कर नये समाज के निर्माण में अपना योगदान दें युवा: जयबीर सिंह आर्य

December 03, 2020 10:51 PM
भिवानी- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--   आज का युग आधुनिक एवं वैज्ञानिक है इसलिए इस दौर में युवाओं को सामाजिक बुराईयों का निराकरण कर नये समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। ये विचार जिला उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के परफोर्मिंग आर्ट हॉबी क्लब के सौजन्य से आयोजित गायत्री थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति गुड बॉय स्वामी नाटक मंचन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी एवं वैज्ञानिक युग में हमें सामाजिक बुराईयों, रूढ़िवाद और अंधविश्वास के निराकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए।युवाओं को सामाजिक जागरूकता अभियानों से जुड़कर नये समाज के निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 19 वीं सदी में सामाजिक बुराईयों एवं कुरूतियों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कर समाज एवं राष्ट्र को एक नई दिशा दी।
उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सतत् संयमित उपभोग अभियान को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी हॉबी को अपना केरियर बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आरके मित्तल ने मुख्यातिथि जिला उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य का समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने जिला उपायुक्त से विश्वविद्यालय में संचालित कोर्सेज के साथ संचालित सामाजिक अभियान पर विस्तृत विचार विमर्श किया। उन्होंनें जिला उपायुक्त को विश्वविद्यालय की ओर से निर्मित कपड़े का थैला, उत्कर्ष न्यूज़ लेटर, चरित्र निर्माण एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की पुस्तक भेंट की। विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग के इंचार्ज डॉ.सतवीर सिंह ने विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं हॉबी क्लबों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से मुख्यातिथि जिला उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
परफोर्मिंग आर्ट हॉबी क्लब के इंचार्ज एवं गायत्री थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति गुड बॉय स्वामी नाटक मंचन के निर्देशक रविन्द्र शर्मा के साथ अभिनय करने वाले कलाकारों विशाल सैनी, ऋषभ पारिक, नीता चावला, माया दलाल, प्रवीन कुमार, जीतू, चित्रा, चिन्नु, मनीष, निकिता, लेखक सुशील कुमार सिंह को सफल नाटक मंचन के लिए जिला उपायुक्त ने सम्मानित किया एवं बधाई दी।
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पारूलता,प्राचार्य डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.सतीश आर्य,सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र सिंगल, डॉ.एवी शर्मा,सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी ऋषि शर्मा, सुपरवाइजर रविन्द्र शर्मा, ज्ञानेंद्र, विनोद कुमार सहित कई प्राध्यापक एवं विद्यार्थी कलाकार उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर