Sunday, November 15, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

हरियाणा सरकार के एफसीआर एवं अतिरक्ति मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुगर मिल नारायणगढ़ का किया निरीक्षण

October 29, 2020 06:07 PM
हरियाणा सरकार के अतिरक्ति मुख्य सचिव एवं एफसीआर संजीव कौशल, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा तथा एसडीएम डा. वैशाली शर्मा शुगर मिल नारायणगढ का निरीक्षण करते हुए।

--हरियाणा सरकार के एफसीआर एवं अतिरक्ति मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुगर मिल नारायणगढ़ का किया निरीक्षण, मिल प्रबंधन के साथ पेराई सत्र शुरू करने, किसानों की गन्ने की बकाया पैमेंट, पावर प्लांट की क्षमता बढ़ाने आदि विषयों को लेकर की चर्चा और दिए आवश्यक निर्देश।
अम्बाला, 29 अक्तूबर:- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--       शुगर मिल नारायणगढ़ का पेराई सत्र शुरू करने, किसानों की गन्ने की बकाया पैमेंट तथा पावर प्लांट की क्षमता बढ़ाने आदि विषयों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव (सहकारिता विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और चकबंदी एवं वित्तायुक्त) संजीव कौशल ने आज शुगर मिल नारायणगढ़ का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सम्बधिंत अधिकारियों और मिल मालिक को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होनें अधिकारियों और मिल मालिक को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, पूरी व्यवस्था सुचारू और पारदर्शी हो ऐसे प्रबन्ध करना लाजमी हैं।
       निरीक्षण के दौरान हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं एफसीआर संजीव कौशल ने शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू करने को लेकर, किसानों की पैमंट, शुगर मिल के पावर प्लांट की क्षमता बढ़ाने आदि विषयों को लेकर मिल प्रबंधन के साथ चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मिल का पेराई सत्र शुरू करने की प्रक्रिया को लेकर जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी है उन्हें समय पर पूरा कर पेराई सत्र शुरू किया जाए। पेराई सत्र शुरू होने के बाद किसानों को कोई दिक्कत न आये इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
         मिल प्रबंधन के साथ पेराई सत्र शुरू करने को लेकर चर्चा के दौरान यह भी निर्देेश दिये गये कि पेराई सत्र 20 से 25 नवम्बर तक शुरू कर दिया जाए और इसके लिए जो भी व्यवस्थाएं और प्रबंध किये जाने है वे समय रहते पूरे किये जाए। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार व प्रशासन के लिए किसान हित सर्वोपरि है और मिल प्रबन्ध भी इस बात का विशेष ध्यान रखे, मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को कोई दिक्कत न आये, उन्हें समय पर सही प्रकार से गन्ना डालने के लिए मिल से पर्ची मिले। इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि किसानों को गन्ने की राशी का भुगतान सुनिश्चित हो ताकि उन्हें पेमेंट के लिए परेशानी न हो। अधिकारियों द्वारा पावर प्लांट तथा शुगर मिल प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मिल मालिक राहुल आनन्द, यूनिट हैड नागेश्वर राव, सहित प्रबंधन से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,