Tuesday, October 06, 2026
Follow us on
 
BREAKING NEWS
• राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष* • भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की • जन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटाला • निर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबर • अभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषण • मल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशन • विधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन। • पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

--निरंतरता में आगे बढऩे की जरूरत:-स्पीकर विधानसभा ।

October 28, 2020 09:11 PM
अम्बाला, 28 अक्तूबर:- 
अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में विकास का पहिया घूम रहा है। विकास कार्यों की झलक हर क्षेत्र में देखी जा रही है। वर्तमान हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य कर रही है। यही कारण है कि लोगों का विकास कार्यों के दृष्टिïगत अच्छा रूझान है। राज्य में पिछले 6 वर्षों में विकास के अनुकरणीय कार्य हुए हैं। वे आज अम्बाला-हिसार मार्ग पर दुर्गानगर में वर्मा ऑयल ट्रेडर पैट्रोल पम्प के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे थे। यहां पहुंचने पर स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला, जिला प्रधान राजेश बतौरा, पम्प संचालक सुशील सिंगला, सीता राम, संजीव गर्ग ने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ने पूजा-अर्चना में भी भाग लिया। 
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को नौकरियां देकर उनके सपनों को पूरा करने का काम किया गया है। मैरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी गई है। नौकरियों में होने वाली धांधलियों को समाप्त करने का काम भी मौजूदा सरकार ने किया है।
स्पीकर ने कहा कि बदलते परिवेश में हरियाणा प्रदेश हर क्षेत्र में उंचाईयों को छू रहा है। समाज के हर वर्ग को लेकर साथ चलने की नीति मुख्यमंत्री मनोहर लाल की शैली को सर्वहितेषी दर्शाती है। जहां तक कोरोना संक्रमण को रोकने का सवाल है इस क्षेत्र में भी समाजसेवी संस्थाओं, एच्छिक संगठनों के सहयोग से सरकार ने बेहतरीन कदम उठाए हैं। 
  इस मौके पर स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला द्वारा शहरी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनकी सराहना भी की। उन्होंने कहा कि विधायक ने सभी को साथ लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की जहां पुरानी मांगो को पूरा करने का काम किया है, वहीं विकास कार्य करवाकर शहरी विधानसभा क्षेत्र को और सुंदर एवं विकसित करने का काम किया है।
इस मौके पर सुशील सिंगला, सीता राम, संजीव गर्ग, पंचकूला से भाजपा जिला प्रधान अजय शर्मा, दुर्गानगर मंडल प्रधान हितेष जैन, मनदीप राणा, संजीव गोयल टोनी, चंद्रमोहन फौजी, सौरभ, अर्पित अग्रवाल, अमरजीत सिंगला, चंद्रमोहन गुप्ता, राजेश, गुलशन सिंगला, लविश जैन के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पितृ मास की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे*
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,