Monday, July 07, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Punjab

BREAKING NEWS ZIRAKPUR-: पति ने पत्नी का किया बेरहमी से कत्ल, पति फरार -बीती रात पति के साथ जा लाई थी श्रृंगार के लिए करवा चौथ का समान

October 15, 2020 10:07 PM
BREAKING NEWS ZIRAKPUR: पति ने पत्नी का किया बेरहमी से कत्ल, पति फरार
-बीती रात पति के साथ जा लाई थी श्रृंगार के लिए करवा चौथ का समान
-घर में दो बेटे व बुजुर्ग बाप
-वृद्ध पिता ने कहा हम तो खाने के लिए भी हो गए मोहताज
 
जीरकपुर।--  अग्रजन पत्रिका कपील नागपाल---  जीरकपुर में वीरवार एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पति फरार है। इस घटना का गुरुवार दोपहर पता चला। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
 
वसंत विहार फेस 2 के मकान नंबर 129 में एक महिला का उसके पति द्वारा कत्ल कर दिया गया। पुलिस को मृतका के 22 साल के बेटे ने सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रमुख एस आई नर्पिन्द्र सिंह व डीएसपी गुरबक्शीश सिंह व फोरेंसिक टीम मौके ए वारदात पर पहुची। फॉरेंसिक टीम ने 3 घँटे लगा एक एक चीज की बारीकी से पड़ताल की और नमूने उठाए।
 
दरअसल, यहां रहने वाले अशोक सैनी का आए दिन अपनी पत्नी सुदेश सैनी के साथ झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले भी अशोक सैनी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। दोनों के बीच अक्सर जमकर झगड़ा हुआ करता था। बीती रात अशोक सैनी ने किसी तेज़धार हथियार से अपनी पत्नी सुदेश सैनी पर ताबड़तोड़ वार किए और सुदेश को लहुलुहान हालत में घसीट कर बाथरूम में बंद कर दिया। सुबह जब बच्चों ने पिता से माँ के बारे में पूछा तो उसने कहा कि माँ झगड़ा कर बुआ के घर चली गई और यह कह अशोक भी घर से चल गया दोपहर को बड़े बेटे रूबल से पिता की फोन पर बात हुई जिसने उसके पास कबूल की उसने उसकी माँ सुदेश सैनी को मार दिया है। जिस पर रूबल ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर बड़े बेटे के कहने के मुताबिक मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
 
पड़ोसियों के मुताबिक मृतका व उसका पति बीती रात घूमने के लिए निकले थे जहां पत्नी ने आते हुए करवाचौथ के संदर्भ पति की लंबी आयु के लिए श्रृंगार का सामान लिया था। पुलिस सूत्रों से पता चला कि सुदेश पत्नी अशोक सैनी का उसके पति ने बुधवार रात को ही कत्ल कर उसकी लाश को बाथरूम में बंद कर दिया था। पत्नी का बेरहमी से कत्ल किया गया था जिसमें महिला ने जब अपने आप को बचाने की कोशिश की तो इस बीच महिला का हाथ आ गया जब पति ने जोरदार वार किया तो उसका बाए हाथ का अंगूठा भी कट गया।
 
इस घटना से पूरा मुहल्ला स्तब्ध है। मोहल्ले के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि कैसे एक पति अपनी पत्नी का इतनी बेरहमी से कत्ल कर कर सकता है।
 
मृतका का पति अशोक सैनी एलमोनीयम के दरवाजे बनाने का काम करता था। उसके दो बेटे हैं बड़ा रूबल बेटा 22 साल का है जो चंडीगढ़ के कॉलेज में बीए फ़ाईन का विद्यार्थी है। छोटा बेटा कौशल 10 साल का है जो कि 5वी में पड़ता है। घर में अशोक सैनी के पिता चूड़िया राम जो कि वृद्ध है। वह इस घटना के बाद बहुत दुखी है जिसका कहना है कि हमारा तो घर ही बर्बाद हो गया। अब मैं और बच्चे खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं और उनके आँसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे।
 
थाना प्रभारी नर्पिन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बेटे द्वारा बताया गया था कि इसके पिता अशोक पर मामला दर्ज कर लिया है जो अभी फियर है। उन्होंने बताया कि उसे गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Punjab News
अल्प संख्यक आयोग के सदस्य डॉ सलिल जैन ने चेयरमैन प्रो.इमैनुअल नाहर को कैबिनेट मंत्री का रैंक मिलने पर बधाई दी*
अडिश्नल डिप्टी कमिशनर कोमल मित्तल को मरीजों के लिए रिफ्रेशमेंट के एक हजार बॉक्स हैंडओवर किए गए। जीरकपुर पुलिस ने 3 ट्रेवल एजेंट, 2 स्टेबाज, और नाजायज शराब के साथ एक गिरफ्तार* सीधी जंग के मूड में अमरिंदर सिंह क्या कहा
वैक्सीनेशन कैंप नगर पालिका प्रधान, जीरकपुर के नेतृत्व में
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने बगावती सुर क्योंकि सिद्धू पर ऐसी टिप्पणी पढ़िए पूरी खबर किसान आयोग के चेयरमैन और जाखड़ के भतीजे अजयवीर ने भी दिया इस्तीफा आखिर क्या कारण बना पढ़िए पूरी खबर
80 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान
अमित कुंडू को आज युवा मोर्चा जीरकपुर का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया
नहीं सुधर रहा पाक....तरनतारन भारत-पाक सीमा पर दो पाक ड्रोन घुसे...50 के करीब गोलियां चली फिर आगे क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर