Saturday, July 12, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर युवाओं की भूमिका पर गोष्ठी सम्पन्न* *युवा ही देश की दशा और दिशा बदलेंगे -आचार्या आयुषी राणा*

July 31, 2020 09:34 PM
गाजियाबाद,शुक्रवार,31 जुलाई 2020,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "शहीद उधम सिंह के 80वें बलिदान दिवस पर "वर्तमान परिपेक्ष्य में युवाओं की भूमिका" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया । यह कोरोना काल मे परिषद का 66 वां वेबिनार था। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के उत्तरदायी पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल डायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी।कई इतिहासकारों का मानना है कि यह हत्याकाण्ड डायर व अन्य ब्रिटिश अधिकारियों का एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जो पंजाब पर नियंत्रण बनाने के लिए किया गया था। बाद में 31 जुलाई 1940 को 40 वर्ष की आयु में उन्हें पेंटनविले जेल(यू.के) में फांसी दे दी गई थी।
 
वैदिक विदुषी आचार्या आयुषी राणा (आर्ष कन्या,गुरुकुल नज़ीबाबाद) ने कहा कि युवा शब्द को उल्टा किया जाए तो वायु होता है अर्थात जिसमें कुछ करने की लग्न हो वही युवा है।युवा समाज का वह हिस्सा है,जिसके द्वारा किसी देश का भविष्य निर्मित होता है।उसकी आयु के साथ-साथ उसकी आँखों में बड़े-बड़े स्वपनों की संख्या भी बढ़ती जाती है।इन्हीं स्वपनों की पूर्ति हेतु उसे जीवन में कई बार बड़े-बड़े जोखिम भी उठाने पड़ते हैं।संभव-असंभव के संशय त्यागने पड़ते हैं।युवा का तात्पर्य अवस्था से नही अपितु युवा वो है जिसमे तीव्रता,हिम्मत व ताकत ये तीनों गुण विद्यमान हो।
 
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है।स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह का 80 वां बलिदान दिवस है उनका बलिदान सदियों तक समाज का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं।युवा देश का वर्तमान हैं,तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं।युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं।समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है।देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महर्षि दयानंद से प्रेरणा पाकर हजारों नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।
 
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए आर्य नेत्री अंजू जावा ने शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 
 
प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी,क्रान्तिकारी सरदार उधम सिंह के 80वें बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन चरित्र से नई पीढ़ी को परिचित करवाने का आह्वान किया।
 
प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता ने गोष्टी का संचालन करते हुए देश के युवाओं को शहीद भगतसिंह, राजगुरु,सुखदेव,सरदार उधम सिंह,चंद्रशेखर आज़ाद,पंडित राम प्रसाद बिस्मिल से देश भक्ति की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
 
गायिका संगीता आर्या,बिन्दु मदान, उर्मिला आर्या (गुरुग्राम), राजश्री यादव,पुष्पा चुघ,वंदना जावा,मनीषा ग्रोवर,नरेश खन्ना, मधु खेड़ा,उषा मलिक आदि ने सुन्दर गीतों  से  सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
प्रमुख रूप से आचार्य महेंद्र भाई,यशोवीर आर्य,देवेन्द्र भगत, प्रेम कुमार सचदेवा,डॉ अंजू मेहरोत्रा,वीना वोहरा,प्रकाशवीर शास्त्री,राजेश मेंहदीरत्ता,देवेन्द्र गुप्ता,अमरनाथ बत्रा,डॉ रचना चावला,धर्मपाल परमार(पी एम ओ) आदि उपस्थित थे।
 
प्रवीण आर्य,
मीडिया प्रभारी,
42,प्रेमपुरी,रमते राम रोड,
गाजियाबाद
9716950820, 9911404423
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर