Sunday, July 13, 2025
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

प्रकृति की देन मोरनी पर सरकार की नीतियां और नीयत ठीक नही:-प्रदीप चौधरी* -मोरनी के लोगों को जमीनी मालिकाना हक दे सरकार

July 31, 2020 09:32 PM
मोरनी।-- अग्रजन पत्रिका नंद सिंगला---- गठबंधन सरकार की मोरनी पर न तो नीति सही है और न ही नीयत, तभी सरकार की हर वक्त ये मंशा बनी रहती है कि मोरनी पर ऐसे तानाशाही फैसले थोपते रहती है। मोरनी प्रकृति की सुनहरी देन है। जिसे सूंदर बनाने की सोच होनी चाहिए ना कि इस पर बर्बादी के धब्बे लगाने चाहिए। उक्त शब्द कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोरनी ब्लॉक के लोग खेती पर निर्भर है। लेकिन सरकार किसानों की जमीन को प्रभावशाली लोगों को देने की कोशिशें कर रही। सरकार को ऐसा कतई नही करना चाहिए। यहां पहले होटलों पर शिकंजा कसा, जिससे यहां कारोबार ठप्प हो गया। इसके अलावा टाउन एंड कंट्री विभाग मोरनी, रायपुररानी, पिंजौर औऱ कालका में तोडफ़ोड़ करके जिंदगी भर की लोगों की कमाई से बने निर्माण तोड़ कर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा हैं।
 जो यहां के लोगों की प्रमुख समस्याएं है, उन पर सरकार ध्यान दे। लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। लोगों की दिक्कतों को भुलाकर जनविरोधी फैसले थोपे जा रहे है। जिनके प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है। दशकों से 14 भोज कोटाहा के लोग जमीन पर मालिकाना हक हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे है। परंतु इस पर सरकार की नीति और नीयत में बड़ा खोट है। लेकिन जनता की जरूरतों को सरकार ने कभी भी गंभीरता के साथ नही सोचा। बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मोरनी के लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। सरकार को पड़ोसी राज्य हिमाचल से  सबक सीखना चाहिए। वहां पहाड़ी क्षेत्र में लोगों को कितनी सहूलियतें दी जा रही है।  मोरनी में भी ऐसी सुविधाएं दी जाए। वहां पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है। लेकिन हरियाणा सरकार पर्यटन को कमजोर कर रही है।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
बिसनैसमैन का हाथ काटकर हत्या की कोशिश व 2 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकुला में आतंक मचाने वाली कच्छा गैंग का पंचकूला पुलिस ने किया भंडाफोड़, टैटू से हुई पहचान, 2 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ जारी
सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को, किसके खिलाफ दी सख्त टिप्पणी , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, पढिए पूरी खबर।
ऐसा क्या हुआ कि कैबिनेट मंत्री जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल के घर अचानक क्यों पहुंचे बढ़िया पूरी खबर?
रक्तदान शिविर पर क्यों नहीं पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पढिए पूरी खबर?
कहां फहराया झंडा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पढ़िए पूरी ?
किसने कहा की 60 साल से ऊपर की आयु वाले पत्रकारों को हरियाणा सरकार पेंशन देने के लिए प्रमुखता से कदम उठाए। पढिए पूरी खबर,
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर
नियम की अनदेखी करने पर होगी सख्त कार्रवाई दिया किस ने सख्त आदेश पड़िये पुरी खबर