पंचकूला सेक्टर 16 की रहने वाली 11 साल की टोशानि सहगल ने इस लॉकडाउन में भी खुद को बिजी रखना सीख लिया है | टोशानी सहगल बहुत ही होनहार स्टूडेंट है | टोशानि पंचकूला की पहली ऐसी लड़की है जो इतनी छोटी उम्र में ५० से भी अधिक इनाम हासिल कर चुकी है| टोशानि हर फील्ड में अवल रहती है| दाजलिंग दिवास के अवार्ड फंक्शन "अवार्ड्स फॉर वूमेन बाय वूमेन" में टोशानि सहगल को जूनियर स्टार ऑफ़ दा ईयर के इनाम से नवाज़ा जा चूका है | इसके इलावा टोशनी को हरियाणा के गवर्नर सोलंकी जी द्वारा इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड दिवस पर बेटी सम्मान समारोह में भी सम्मानित किया जा चूका है | लगातार पिछले 3 सालो से हो रहे अबैकस मैथमेटिक्स के कम्पीटीशन्स एवं लेवलस में हर बार गोल्ड मैडल जीत रही है |
कोरोना जैसी महामारी के चलते सारा देश लॉकडाउन है इस लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरो में समय बिता रहे है जिससे निजात पाने के लिए लोग अलग अलग तरह की एक्टिविटीज कर रहे है | | उनकी माता जी का कहना है की इन सबका उसकी पढ़ाई पर कभी भी कोई असर नहीं पड़ता | वह पढ़ाई में भी बहुत होशिआर है हमेशा अच्छे मार्क्स लाती है | टोशानि से पूछने पर वह कहती है वह बड़े होकर आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती है |