पंचकूला 23 फरवरी।- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- - हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा है कि मनोहर लाल सरकार की ब्राह्मण विरोधी मानसिकता के कारण भाजपा और जननायक जनता पार्टी सरकार ब्राह्मणों को दान में दी गई जमीन का मालिकाना हक वापस लेकर उन्हें प्रताडि़त वह परेशन करने का षड्यंत्र कर रही है। इस तुगलकी फरमान के चलते ना तो ब्राह्मण समाज और ना ही हरियाणावासी कभी भाजपा जजपा को माफ करेंगे। महिला पंचायत के दौरान सुधा भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ब्राह्मण समाज के खिलाफ किए जा रहे इस षड्यंत्र की कड़ी निंदा करती है और हरियाणा में इस फैसले के खिलाफ महिलाएं डट कर विरोध दर्ज करवाएंगे। सुधा भारद्वाज ने कहा कि किस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी ही पार्टी के एक ब्राह्मण नेता का सरेआम अपमान करते हुए उसकी गर्दन फरसा से काटने की बात कह दी थी। इसके अलावा ब्राह्मणों को प्रताडि़त करने के लिए खट्टर सरकार द्वारा किस प्रकार ब्राह्मण समाज को उनके रंग के आधार पर अपशकुन और ब्राह्मण कन्याओं को देखने पर आपत्तिजनक प्रश्न पूछे जाते हैं। इस संबंध में भी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने यदि ब्राह्मणों को दिए गए मालिकाना हक को वापस लेने की कोशिश की, तो सडक़ों पर उतर कर महिला कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगी।