Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया

November 14, 2019 09:32 PM


चंडीगढ़ 14 नवम्बर- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता-
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा  ने की। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बंसल  ने कहा कि पंडित नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता के रुप में माने जाते हैं। वे एक दूरदर्शी नेता भी थे। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में काम किया. पवन कुमार बंसल ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने विचारों और अपने उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाई। शिक्षा से लेकर उद्योग जगत को बेहतर बनाया साथ ही  आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों की स्थापना की। उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध, रिहंद बांध और बोकारो इस्पात कारख़ाना की स्थापना की और  वह इन उद्योगों को देश के आधुनिक मंदिर मानते थे। उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में लोहा मनवाया।
इस मौके पर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पंडित नेहरू ने एक खूबसूरत शहर का सपना देखा था और चंडीगढ़ की नींव रखी । आज उनकी देन है कि उनके सपनों का चंडीगढ़ अपने खूबसूरती और बनावट के लिए भारत ही नही पूरे विश्व मे मशहूर है।छाबड़ा ने कहा कि
जवाहरलाल नेहरू ने अपनी दूरदृष्टि और समझ से जो पंचवर्षीय योजनाएं बनाईं उनसे देश को आज भी लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पं नेहरु ने कहा था कि "तस्वीरों के मुंह को दीवार की ओर मोड़कर इतिहास के रुख को नहीं बदल सकते हैं ।" इसलिए विपक्षी दल जो मर्ज़ी कहे पर सच ये है कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता हमेशा कहे जायेगे।और चंडीगढ़ का हर सड़क,हर ईंट,आबो हवा,झील,बुलंद इमारते,हर पार्क हर गार्डन में उनकी आत्मा बस्ती है । और हर चंडीगढ़ वासी उन्हें इस खूबसूरत शहर बसाने के लिए धन्यवाद देता है ।
इस मौके पर कांग्रेस भवन में सब कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्प अर्पण कर नमन किया और उनके विचारों को सब लोगों के बीच फैलाने का प्रण लिया।

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया