चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल में किए गए विस्तार के साथ नए मंत्रियों को जहां कमरे अलाट कर दिए गए हैं। वहीं पर मंत्रियों को विभाग भी सौंप दिए गए हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सबसे पावरफुल मंत्री बनाया गया है। जिन्हें गृह मंत्रालय के अलावा अर्बन लोकल बॉडी, स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन, टैक्नोलॉजी एजुकेशन व साइंस एवं टैक्नोलॉजी का कार्यभार सौंपा गया है।
कंवर पाल: शिक्षा, वन, पर्यटन और पार्लियामेंट अफेयर।
मूलचंद शर्मा: ट्रांसपोर्ट, स्किल डिवेलपमेंट इडस्ट्रीयल ट्रेनिंग, खनन व कला-संस्कृति।
रंजीत सिंह: ऊर्जा, जेल।
जयप्रकाश दलाल: कृषि, एनिमल हस्बैंडरी व कानून।
डॉ. बनवारी लाल: वेलफेयर ऑफ एससीबीसी।
ओमप्रकाश यादव (राज्यमंत्री): सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण, सैनिक वेलफेयर।
कमलेश ढांडा (राज्यमंत्री): महिला एवं बाल कल्याण, पुरातत्व विभाग।
अनूप धानक (राज्यमंत्री): लेबर एंड एम्प्लायमेंट, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम।
संदीप सिंह (राज्यमंत्री): स्पोट्र्स एंड यूथ वेलफेयर।