रोपड़-- अग्रजन पत्रिका से इंद्रा गुप्ता- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 2 जून से 8 जून तक लहरी शाह धर्मशाला रोपड़ में 7 दिवसीय श्री मद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का 5ाव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस में डॉक्टर संदीप गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति अंजू गुप्ता, श्री हरमिंदर पाल सिंह वालिया एम.सी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति रंजीत कौर ने यजमान के तोर पर विधिवत पूजन किया।
प्रथम दिवस कथा का शुभारंभ श्री दिनेश जी (संगठन मंत्री आर एस एस पंजाब), डॉ1टर परमिंदर शर्मा ( हल्का इंचार्ज बीजेपी आनंदपुर साहिब), श्रीमति रचना लांभा (एम.सी.), श्री राजेश्वर जैन (मंडल प्रधान बी.जे.पी.), श्री मुकेश नड्डा एवं श्री सूरज प्रकाश कौशल ( प्रधान, लेहरी शाह मंदिर) ने प्रभु की पावन ज्योति को प्रज्वलित कर के किया। कथा में संस्थान के संचालक एवं संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात भागवत भास्कराचार्य विदुषी साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण में जिनकी लगन लगी है उन भावुक भक्तो के हृदय में प्रभु के मधुर भाव को अभिव्यक्त करने वाला यह सर्वोत्कृष्ट महापुराण है। श्रीमद्भागवत भारतीय साहित्य का अपूर्व ग्रन्थ है। यह भक्ति रस का ऐसा सागर है जिसमे डूबने वाले को भक्तिरूपी मणि-माणिक्यों की प्राप्ति होती है। वेद व्यास जी ने सत्रह पुराणों की रचना से संसार को भक्ति मार्ग दिखाया। साध्वी जी ने बताया कि प्रभु शब्दों का विषय नहीं अपितु दर्शन का विषय है। जिस प्रकार वृक्ष के संपूर्ण विकास के लिए मूल का सिंचन आवश्यक है, उसी प्रकार जीवन के विकास हेतु आत्मतभाव को प्राप्त करना परमावश्यक है।
कलियुग के आगमन की कथा में उन्होंने बताया कि जब राजा परीक्षित ने गाय बैल के जोड़े को प्रताडि़त होते देखा तो उनकी रक्षा का बीड़ा उठाया। गाय धरती का और बैल धर्म का प्रतिक है। राजा परीक्षित मानव का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रत्येक मानव का धर्म है कि वह धर्म की रक्षा करे। जिसके लिए एक पूर्ण सदगुरु की शरण में जाना आवश्यक है। प्रथम दिवस कथा को विराम प्रभु की पावन आरती द्वारा दिया गया। प्रभु की पावन आरती में श्री हरमनदीप सिंह, श्री सुभाष कक्कड़, श्रीमति शीला नारंग (पूर्व एम. सी.), श्री अरुण सिंगला अपनी धर्मपत्नी के साथ, श्री किरण कपूर अपने परिवार के साथ, श्री रजनीश शर्मा एवं श्री राम लक्ष्मण मन्दिर कमेटी के सभी सदस्य समिलित हुए। कथा का समय प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक रहेगा।