Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

भाजपा ने पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य को लगाया उत्तरप्रदेश चुनावों में प्रभारी

January 07, 2022 05:55 PM

सफीदों, (सतीश मंगला): भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य को उत्तरप्रदेश चुनावों में प्रभारी लगाकर भेजा है। अपनी नियुक्ति के उपरांत पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने उत्तर प्रदेश के मुज्ज्फरनगर में जाकर मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य का उत्तरप्रदेश चुनावों में प्रचार का अपना एक बहुत लंबा अनुभव रहा है। बचन सिंह आर्य ओबीसी समाज का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यमुना के साथ लगते काफी गांव गुर्जर बाहुल्य है तथा उन गांवों में आर्य का अपना एक खास रसूक है। इसके अलावा आर्य समाज में बचन सिंह आर्य राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। यमुना के साथ लगते गांवों में आर्य समाज का बहुत बड़ा प्रचार-प्रसार है। वहां पर कोई भी ऐसा शहर या कस्बा नहीं है जहां पर आर्य समाज का बोलबाला ना हो। भाजपा को लगता है कि बचन सिंह आर्य के अनुभवों व रसूक से पार्टी के उम्मीदवारों की जीत की राह आसान होगी, इसी को लेकर उनकी ड्यूटी उत्तरप्रदेश चुनावों में लगाई गई है। पार्टी ने उन्हे पूरे चख्ुनाव तक उत्तरप्रदेश में ही रहने के लिए कहा है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने बताया कि पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्व के निर्वहन के लिए वे अपनी टीम के साथ उत्तरप्रदेश में पहुंच गए है तथा अपना कार्य शुरू कर दिया है। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक लहर चली हुई है। मोदी व योगी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों से भारत का मान विश्वपटल पर बढ़ा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण व काशी विश्वनाथ कोरिडोर की स्थापना अपने आप में अनूठे उदाहरण हैं। यूपी की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किए गए कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट है। प्रदेश में चहुंओर विकास के कार्य हो रहे है तथा बड़ी-बड़ी परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। योगी सरकार ने क्राइम और क्रिमिनल को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। बड़े से बड़ा बदमाश स्वयं पुलिस के समक्ष सरण्डर कर रहा है। बचन सिंह आर्य ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*