Thursday, April 18, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Panchkula

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई पंजाब चुनाव प्रचार के लिए जाएगी : योगेश्वर शर्मा

January 06, 2022 08:10 PM

पंचकूला, 6 जनवरी। सत्यनारायण गुप्ता-आम आदमी पार्टी हरियाणा के तमाम छोटे बड़े सब नेता एवं कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। पार्टी के ये बड़े नेता एवं कार्यकर्ता हर एक विधानसभा में बूथ स्तर पर घर घर जाकर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे तथा दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को बताकर आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब में भी एक मौका मांगेंगे। इसके लिए पार्टी विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की ड्यूटिया लगा दी गई है और वे सोमवार से पंजाब में अपना काम संभाल लेंगे।

 

 यह जानकारी आज आम आदमी पार्टी के उत्तरी जोन हरियाणा के सचिव योगेश्वर शर्मा ने यहां जारी एक बयान में दी। शर्मा ने कहा कि पार्टी के दिल्ली से सांसद एवं हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता के निर्देश पर सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं की पंजाब में ड्यूटी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले कई सालों से वहां के लोगों ने विभिन्न दलों के कामकाज को अच्छे से देखा एवं परखा है। अब लोग समझ चुके हैं कि यह राजनीतिक दल अपनी अपनी बारी आने पर राज्य की जनता को लूटते व पीटते हैं। प्रदेश के लोगों का इनमें से किसी ने भी भला नहीं किया है। यही कारण है कि प्रदेश पर आज लाखों करोड़ों रूपये का कर्जा चढ़ा हुआ है तथा आम आदमी महंगाई भ्रष्टाचार सहित अनेकों समस्याओं से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस, भाजपा,अकालीदल के बीच चलती आई नूरा कुश्ती को भी बड़े अच्छे से देखा व परखा है और वे इस सब से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा को बुधवार की प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली भीड़ ना जुटा पाने के चलते रद्द करनी पड़ी और अब भाजपा प्रधानमंत्री की सुरक्षा के नाम पर सहानुभूति बटोरने का काम कर रही है जो कि वह बड़े अच्छे से कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस बात का एहसास हो गया है कि पंजाब के लोग अब उन्हें अच्छे से सबक सिखाने के मूड में है। इसीलिए कल की रैली भीड़ ना जुट पाने के कारण रद्द करनी पड़ी। हालांकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल की भाजपा ने इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रखा था। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं और चंडीगढ़ में इसका शहर वासियों ने सीधा ट्रेलर दिखा दिया है, जहां भाजपा के पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों,मंत्रियों व उसके बडे बडे नेताओं के जोर लगाने के बावजूद भाजपा को 12 सीटें ही मिली थी और अब उसे निगम में सत्ता पाने के लिए दूसरे दलों के पार्षदों को तोड़ना पड़ रहा है जोकि वह सत्ता पाने के लिए अक्सर करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा गठबंधन को भी राज्य के लोग पूरी तरह से नकारेंगे क्योंकि जिस शख्स ने साडे 4 साल तक सत्ता में रहने के बाद रहने के बावजूद राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं किया वह दोबारा सत्ता में आने पर क्या करेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं देने का जो वादा किया है, पंजाब के लोग उस पर भरोसा करने लगे हैं।

Have something to say? Post your comment
 
More Panchkula News
ड्रोन के जरिये खेती को आसान बनाने की सरकार की योजना के तहत पूरे देश में 15,000 ‘नमो ड्रोन दीदी’ को किया जा रहा है प्रशिक्षित*
टीबी ग्रस्त मरीज़ो के लिए डोनेट की प्रोटीनयुक्त पोषक डाइट कनाडा में वर्क परमिट दिलानें का झांसा देकर 36.92 लाख रुपये की धोखाधडी में महिला आरोपी गिऱफ्तार*
पंचकुला को नंबर एक पर लाने के लिए मिल करे कार्य- श्री सुभाष चंद्रा*
सुमन को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा उद्यमी की तरफ से प्रथम स्थान हुआ प्राप्त ..
योगा दिवस का थीम है मानवता के लिए योगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वास्थ्य के लिये योग’’ विषय पर न्यायालय के प्रांगण में एक योग कार्यशाला का किया गया आयोजन*
कालका पुलिस नें अवैध शराब सहित आरोपी को किया काबू* कालका पुलिस नें 9 जुआरी, 26100/- रुपये सहित गिरफ्तार । डॉक्टर विमल मोदी चिकित्सा जगत के प्रेरणा स्रोत: अमिताभ रूंगटा