Wednesday, April 17, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर 35 चंडीगढ़ में वट वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया।

December 08, 2021 06:43 PM

 

चंडीगढ़ - सत्यनारायण गुप्ता-

 

सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर 35 चंडीगढ़ के प्रिंसिपल देवेंद्र गोसाईं ने अपने स्कूल स्टाफ़ के साथ स्कूल प्रांगण में वट वृक्ष (बरगद) का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। देवेंद्र गोसाईं ने बताया कि हम स्कूल प्रांगण को ओर अधिक सुंदर बनाने के लिए समय समय पर पौधारोपण करते रहतें है। पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण सुंदर बनता है और हमें जीवन उपयोगी ऑक्सीजन प्राप्त होती है।

 

वहीँ स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा ने वट वृक्ष (बरगद) के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि बरगद के पेड़ को अगर ऑक्सीजन का भंडार भी कहा जाए तो यह अनुचित नहीं होगा क्योंकि बरगद भरपूर ऑक्सीजन छोड़ता है। यह एक विशाल वृक्ष होता है। इसे 'वट' और 'बड़' और बरगद भी कहा जाता हैं। इसकी शाखाओं से जड़े निकलकर हवा में लटकती रहती हैं। इस प्रकार लंबी होते हुए धरती के भीतर घुस जाती हैं और वृक्ष के लिए स्तंभ का काम करती है। धीरे धीरे बरगद का पेड़ इन शाखाओं की वजह से आगे बढ़ता और फैलता रहता है जिससे पूरा एक जंगल बसाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में बरगद के पेड़ पाये जाते है लेकिन भारत में ही दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद का पेड़ मौजूद है, जो कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में है। उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वह पेड़ को "द ग्रेट बनियन ट्री'' "The Great Banyan Tree" के नाम से मशहूर है।

 

यहाँ तक की वट वृक्ष को त्रिमूर्ति का प्रतीक माना गया है। यहां तक कि विशाल एवं दीर्घजीवी होने के कारण वट वृक्ष की पूजा लम्बी आयु की कामना के लिए की जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव वट वृक्ष के नीचे ही तपस्या करते हैं तथा तथागत भगवान बुद्ध को भी बरगद के पेड़ के नीचे ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। अतः बौद्ध धर्म में इसे बोधि वृक्ष भी कहा गया है।

 

इस वृक्षारोपण में सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर-35 चंडीगढ़ के प्रिंसिपल देवेंद्र गोसाईं, प्रीती सूद, कुलदीप मेहरा, रमनदीप कौर, गजराज सिंह, रजनीश, तांजुल यादव उपस्थित रहें।

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया