Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

जागृति यात्रा' साइकिल रैली का भिवानी पहुँचने पर बैंड बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत।*

December 02, 2021 07:06 PM

प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई साइकिल रैली 'जागृति यात्रा' का आज भिवानी जिले में कितलाना बोर्डर पर आगमन हुआ।

 

✍️ *गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा ‘जागृति यात्रा‘ दिनांक 15 नवम्बर 2021 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। एसीपी पंचकूला श्रीमती ममता सौदा के नेतृत्व में इस साईकिल रैली में शामिल सिपाही से लेकर इंस्पैक्टर रैंक तक की 16 पुलिस महिला साइकिलिस्ट शामिल है। टीम 25 दिनों में 23 जिलों के शहर व गांव के क्षेत्रों को कवर करते हुए 1194 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करके और महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस सहित विभिन्न एजेंसियों की भूमिका के बारे में शिक्षित करके महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना है।*

 

उप पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वीरेंद्र सिंह, थाना सदर भिवानी निरीक्षक जय सिंह, प्रबंधक थाना महिला उप निरीक्षक धर्मली, उप निरीक्षक तमन्ना व स्थानीय लोगों द्वारा निरीक्षक माया देवी के नेतृत्व में इस यात्रा में भाग ले रही 15 पुलिस महिला साइकिलिस्ट का बजाड़ नाका अटेली पर बैंड बाजा के साथ स्वागत किया गया।

 

'जागृति यात्रा' के दौरान आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी व राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय भिवानी में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से निरीक्षक माया देवी ने वहां उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं, बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होने का महत्व समझाया।

 

✍️ *निरीक्षक माया देवी ने छात्राओ को महिलाओ से संबधिंत अपराधो के बारे मे जागरुक करते हुए कहा कि किसी भी अपराध के घटित होने पर पीड़ित के चुप रहने से अपराध और अपराधी का हौंसला दोनो बढ़ते है। हर महिला को पता होना चहिए कि अपराध क्या है औऱ हर अपराध की रिपोर्ट कहां, कैसे करें। छात्रों व छात्राओं को सम्बोधित करते हुए निरीक्षक माया देवी ने आगे कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत है, मानसिकता बदलने से ही देश तरक्की करेगा। छोटी-छोटी बातों पर फैसला लेना सीखें। जब तक नारी मन और शरीर से मजबूत नहीं होगी, सशक्त होना संभव नहीं। माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि बच्चे महिलाओं का सम्मान करना सीखें। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है अगर महिलाएं जागरूक होंगी तो किसी प्रकार की अपराधिक घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को देंगी तो महिला विरुद्ध अपराधों में कमी आएगी और अपराधियों को सजा भी दिलवाई जा सकेगी। डीएसपी राजीव कुमार ने भी छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में बताते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस सदैव उनके साथ है।*

 

*इसके साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, व हरियाणा पुलिस द्वारा की महिला सुरक्षा सेवाएं जैसे दुर्गा शक्ति मोबाइल एप, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, आपातकालीन नंबर 112, बाल सहायता नंबर 1098, CWC की महत्वता तथा साथ ही प्रत्येक जिले में महिला पुलिस थाना, महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में भी अवगत करवाया।*

 

✍️ आदर्श महिला विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य श्रीमती रचना अरोड़ा, डॉ मधु मालती, अन्य अध्यापक गण व छात्राएं उपस्थित रही।

 

✍️ राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ सुधीर शर्मा, डॉ सुनीता, डॉ अनीता, डॉक्टर रेखा, प्रोफ़ेसर दीपक, प्रोफेसर नविता, प्रोफ़ेसर मोनिका व अन्य अध्यापक गण व छात्राएं उपस्थित रही।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*
देश की शांति को जो लोग बिगाडना चाहते हैं ऐसे लोगों को ये देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा-गृह मंत्री अनिल विज*