Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर शहर में चुनाव प्रचार शुरू

November 30, 2021 06:58 PM

 चंडीगढ़- सत्यनारायण गुप्ता-   चंडीगढ़ नगर निगम के दिसंबर महीने में होने वाले चुनावों को लेकर शहर में राजनितिक दल सरगर्म हो गए है। इन चुनावों को लेकर राजनितिक पार्टियों की ओर से अपने उम्मीदवार घोषित के बाद चुनाव प्रचार शुरू क़र दिया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से बीती देर रात घोषित की गई निगम उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में निगम के वार्ड नंबर 22 के लिए क्षेत्र की जानी मानी समाज सेविका अंजू कत्याल का बतौर पार्टी उम्मीदवार नाम घोषित होने से क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। अपने उम्मीदवारी पर पार्टी की पक्की मुहर लगने के बाद आज से अंजू कत्याल ने अपने समर्थकों सहित सेक्टर 33 से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। शहर में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए अंजू कत्याल ने अपने पांच साथियों सहित घर घर जा क़र सेक्टर के लोगो से संपर्क किया और नगर निगम चुनावों को लेकर अपने समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा की शहर के लोगों ने अन्य पार्टियों को कई बार आजमा के देख लिया और अब एक बार आम आदमी पार्टी को भी मौका दे। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की ओर से शहर के लिए घोषित योजनाओं को हूबहू लागु किया जाएगा और आज स्वच्छता के मामले में देश भर में 66वें नंबर पर आने वाला चंडीगढ़ शहर अपने चहुमुखी विकास के साथ एक नए रूप में उभर क़र सामने आएगा। आज अंजू कत्याल की ओर से शुरू किये गए चुनाव प्रचार को सेक्टर वासियों का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ की जनता के लिए तैयार किये गए एजेंडों को लेकर सराहना की। आज इस चुनाव प्रचार के दौरान अंजू कत्याल के साथ रजनीश शर्मा , दविंदर झाम, अश्विनी पोहल, सुनील सहिर, सोनिया मलिक सहित अपने चुनाव प्रचार किया। 

 

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया