Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

गौ उत्पाद मानकीकरण करके पंजीकृत करवाएं गौशालाएं - संजीव कौशल

October 27, 2021 04:36 PM

गौ उत्पाद मानकीकरण करके पंजीकृत करवाएं गौशालाएं - संजीव कौशल

पंचकूला,: - सत्यनारायण गुप्ता-  हरियाणा सरकार के वित्त आयुक्त, राजस्व एवम अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा गौ सेवा आयोग के तकनीकी मार्गदर्शन में पिंजौर की श्री कामधेनू गौशाला सेवा सदन में स्थापित गौवंश अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। अनुसंधान केंद्र में पहुंचने पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और निरीक्षण के दौरान साथ रहे।

गौवंश अनुसंधान केन्द्र पहुंचने पर हरियाणा सरकार के वित्त आयुक्त, राजस्व एवम अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने गौवंश अनुसंधान केंद्र के बारे में जानकारी ली और विस्तृत चर्चा की। अनुसंधान केंद्र में चल रहे कार्यों को लेकर हरियाणा गौ सेवा आयोग के प्रयासों की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की गौशाला में बन रहे उत्पादों का मानकीकरण नितांत आवश्यक है। इस तरह के उत्पादों को एक ब्रांड के नीचे पंजीकृत किया जाना चाहिए। गौशालाओं में बनने वाले उत्पादों को विश्वसनीय लैब में प्रमाणीकरण करवा कर उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। इन उत्पादों के मानकीकरण और अनुसंधान के लिए एक प्रयोगशाला की स्थापना भी की जानी चाहिए।

वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि गायों की नस्ल सुधार करके गौशालाओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर एवं गौशालाओं में बन रहे गौ उत्पादों का बेहतर तरीके से बाजारीकरण करके हरियाणा की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। उन्होंने गाय के गोबर से बन रहे खाद, गमलों, दीपक, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, गाय के गोबर से बनने वाले प्राकृतिक पेंट के प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

बॉक्स

  हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि गौ सेवा आयोग ने गौतत्त्व के नाम से ब्रांड पंजीकृत करवा लिया गया है। गौ उत्पादों का मानकीकरण और प्रमाणीकरण पूरा होने पर गौ उत्पाद इसी गौतत्व ब्रांड से ही बनाए जायेंगे। इन उत्पादों के बेहतर प्रमीकरण के लिए एक प्रयोगशाला का विषय विचाराधीन है।

उन्होंने गौशाला पहुंचकर गाय माता को हरा चारा, गुड़ अपने हाथों से खिलाया। हरियाणा गौ सेवा आयोग की ओर से चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने शाल और गाय माता का स्मृति चिन्ह भेंट किया एवम गौशाला प्रबंधक समिति की ओर से नवराज धीर ने गौ उत्पाद एवं गाय के गोबर से बना गमले में लगी तुलसा का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के सचिव डॉ चिरंतन कादयान, पशु चिकित्सक डा अश्वनी कुमार, जितेंद्र डोगरा, रमेश गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता एवं गौशाला प्रबंधक समिति के अनेक पदाधिकारी एवम सदस्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*