नवविवाहिता ने दहेज से परेशान होकर फंदे से लटकर आत्माहत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त करली। सैक्टर-14 थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान विकास राजीव कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है।
-अप्रैल में अपनी पसंद से की थी शादी
मौलीजांगरा चंडीगढ़ निवासी हंसु ने पुलिस को दी शिकायत मेेें बताया है वह लोडिंग आटो चलाते है। उनके 6 बच्चे है। जिनमें 3 लडके और 3 लडकियां है। उनकी सबसे छोटी बेटर सुमन (19) थी। उन्होने अपनी बेटी सुमन की शादी उसकी सहमति से उसके पसंद के लडके विकास के साथ हिंदु रिती रिवाज के अनुसार 25 अप्रैल 2021 को की थी। उन्होने शादी में मैने अपनी हैसीयत से ज्यादा अपनी बेटर को दहेज दिया था। जो शादी के बाद उनका दामाद विकास व उसके परिवार वाले दहेज लाने के लिये ताने मारते थे और उसके साथ दहेज कम लाने के कारण मारपीट करते थे।
-शादी के एक महिने बाद ही बेटी वापस घर आ गई
शादी के एक महीने बाद परेशान होकर शिकायतकर्ता की बेटी सुमन घर पर आ गई थी। करीब 10-12 दिन बाद विकास की माता उनके घर आई और उनसे बातचीत करने के बाद बेटी का घर बसाने के लिये अपनी बेटी को उनके साथ उनके घर भेज दिया था। उसके 20-25 दिन बाद बेटी अपने ससुराल से दोबारा अपने पति से तंग आकर घर पर आ गई। उसे और दहेज लाने के लिये शादी के बाद लगातार परेशान कर रहे है। उसके साथ दहेज न लाने के कारण मारपीट भी करते है।
-17 अक्तूबर को ही आई थी ससुराल
शिकायतकर्ता ने बेटी सुमन के पति विकास,उसकी माता व रिश्तेदारों से बातचीत करने के बाद बेटी को 17 अक्तूबर को ससुराल में भेज दिया था। शिकायतकर्ता की दूसरी बेटी उषा शनिवार को करवा चौथ का शगुन लेकर सुमन के घर देकर आये थे। तब तक सुमन बिल्कुल ठीक थी।
-सुमन ने बहन को बताया प्लान बना रहे है
रविवार सुबह करीब 9.13 बजे सुमन ने अपनी बहन उषा के मोबाईल पर फोन कि