पंचकूला 9 अक्तूबर- सत्यनारायण गुप्ता-
एडवेंचर का हाट स्पाट बना मोरनी डेस्टिनेशन वेडिंग का हाट स्पाट भी बन गया है। मोरनी की पहाड़ियों के बीच आयोजित की जा रही है वेडिंग एक्सपीरिएंस पर आधारित दो दिन की वेडिंग एग्जिबिशन। जिसके दौरान शादी का सारा इंतजाम आपको दिखाया जाएगा। यह सब होगा गोल्डन ट्यूलिप में। इसके लिए स्पेशल सजावट की गई है और उसके साथ ही डीजे का भी इंतजाम किया गया है। 8 और 9 अक्तूबर को वेडिंग का यह स्पाट विजिटर्स को एक अनूठे अनुभव से रू ब रू करवाएगा। दो दिन के दौरान यहां करीब पांच हजार विजिटर्स के लिए फूड टेस्ट, शादी के लिए इंतजाम को प्रदर्शित किया जाएगा।
पतंजलि वर्मा जीएम गोल्डन ट्यूलिप ने बताया कि डेस्टिनेशन वेडिंग अब ट्रेंड हो चुकी है। डेस्टिनेशन वेडिंग में औसतन पर दस लाख से पांच करोड़ तक का खर्च होता है। उन्होंने कहा कि उदयपुर में करीब 20 से 22 लाख तक औसतन खर्च आता है। मोरनी में यह खर्च 13 से 20 लाख रुपये तक है। अब शादी का सीजन आ रहा है और ज्यादातर लोगों की ख्वाहिश होती है कि उनको पहले ही डेस्टिनेशन का अनुभव मिल जाए। इसी वजह से दो दिन के लिए एक एक्सपीरिएंस सेंटर तैयार किया गया है और हेल्पलाइऩ पर वेडिंग से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब मिल सकेगा। एक्सपीरिएंस सेंटर में गेस्ट का स्वागत मिठाई से किया जाएगा। इसमें जैसे ही गेस्ट डेस्टिनेशन में आएंगे उनके लिए माकटेल तैयार होगी। यहां एक खास बारह फीट ऊंचा सेल्फी प्वाइंट भी है।
उन्होंने बताया कि शुभ विवाह के अंतर्गत इंडियन, कांटिनेंटल और टर्किश सूप का एक्सपीरिएंस मिलेगा। इसके साथ ही मैक्सिकन स्नैक्स भी होंगे। नवरात्र की शुरुआत होने के साथ यहां व्रत रखने वालों के लिए फलाहार और उसके भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एक्सपीरिएंस सेंटर में डेकोरेशन और डीजे तक का भी इंतजाम होगा। इस मौके पर मौजूद विशाल सिंह और अर्जुन सिंह ने बताया कि शुभ विवाह में खास प्रकार के फूड का इंतजाम किया गया है। जिसमें कई प्रकार के डेजर्ट भी हैं। इस दौरान चंडीगढ़ के प्रसिद्ध डीजे मिस्ट्री और रियल स्टार इंटरटेनर भी यहां अपने म्यूजिक का जादू दिखाएंगे।