Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

तीन काले कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग के चलते आज का भारत व्यापी बंद पूरी तरह से सफल रहा है, चंद्रमोहन

September 27, 2021 08:28 PM

पंचकूला 27 सितंबर- सत्यनारायण गुप्ता- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आज केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के चलते तीन काले कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग के चलते आज का भारत व्यापी बंद पूरी तरह से सफल रहा है इसके लिए देश के सभी लोग बधाई के पात्र हैं , जिन्होंने अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करते हुए भी वह किसानों के साथ खड़े रहे हैं।

      उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि देश का किसान विवश और लाचार हो कर पिछले 10 महीने से बोर्डर पर गर्मी और सर्दी की विभीषिका को झेलते हुए भी डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक बात तो निश्चित रूप से सत्य, गोली और बन्दूक के बल पर किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक भारत देश की प्रतिष्ठा नहीं बढ़ेगी।

        चन्द्र मोहन ने कहा कि एक और देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रही है वहीं दूसरी ओर किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और किसानों के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि किसानों का शोषण केवल मात्र कोरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने ‌के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और असंवेदनहीनता तथा गलत नीतियों का ही परिणाम है कि आजाद भारत में 600 से अधिक किसान अपने प्राणों को आहूति दे चुके हैं। देश में कृषि कानूनों के पास होने को एक वर्ष का समय हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए बार-बार उन्हें बातचीत करने का झांसा दे रही है। कल फिर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केन्द्र सरकार की तरफ से किसान संगठनों को बातचीत का प्रस्ताव दिया है ‌और उन्होंने कहा कि सरकार उनकी बताई गई आपत्तियों पर विचार करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसानों को एक बार तो मूर्ख बनाया जा सकता है बार- बार मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ही किसानों के साथ खड़ी है और जब तक तीनों कृषि काले कानूनों को वापिस नहीं लिया जाता है तब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही किसानों के साथ खड़ी है।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*