सफीदों, (): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाईयों द्वारा सफीदों के जेसीज भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, सिरसा प्रभारी अमरपाल राणा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, सुरेश कौशिक, सियाराम गोयल, रविन्द्र राणा, सुनील लाड़वाल व कृष्ण गोपाल मित्तल मौजूद थे। रेडक्रॉस सोसायटी जींद से फैजी, सिविल अस्पताल से डा. भुवनेश शमा व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने रक्तदाओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकुमार मोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं व अथक प्रयास से राष्ट्र विश्वपटल पर अपनी एक नई छाप छोड़ रहा है व देश आत्मनिर्भर बन रहा है। देश का युवा कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से अपने आप को आत्मनिर्भर बना रहा है। देश में सड़कों का जाल बहुत तेजी से बिछाया जा रहा है। कोरोनाकाल में मोदी सरकार ने संयम व दृढ़ता से देश का नेतृत्व किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बढ़-चख्ढ़कर रक्तदान करे। किसी के द्वारा दान किया गया रक्त विपदा में किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि एक नई सफूर्ति का अहसास होता है। इस मौके पर स. गुरप्रीत सिंह नत, रवि थनई, बलवंत पांचाल, रणबीर बिटानी, सतबीर लाड़वाल, ललित मित्तल, अखिल गुप्ता, कृष्ण गोपाल मित्तल, मदन गोयल, बिजेंद्र मलिक, रमेश शर्मा, कमलदीप अत्री, सुल्तान बैरागी, राजकुमार गोयल, अमित ऐंचरा, रामजवारी, अरविंद शर्मा, वेद लाम्बा, रामरती वर्मा, जैरी तुसामड़, रामदास प्रजापत, सरोज भटिया, सुशीला भारद्वाज, मंजू गौतम, विनोद कुमारी, सुदेश जांगड़ा, विकास भारद्वाज, सक्षम भटिया, गौरव भाटिया, मालक सिंह व अभिषेक गोयल मौजूद थे।