पंचकूला 17 सितम्बर। सत्यनारायण गुप्ता- जजपा पंचकूला का सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है लगभग अंतिम चरण में है।पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा अलग अलग वरिष्ठ कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो की ड्यूटी इस बारे लगाई है। आज एक बहुत ही बड़ी पोस्ट से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया, जो सेक्टर 12 पंचकूला के रहने वाले हैं। श्री आर के रंगा जो यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीनियर वाईस प्रेसीडेंट के पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने जिला जजपा शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग के समक्ष जजपा में आस्था जताई तथा कहा कि वो उपमुख्यमंत्री हरियाणा आदरणीय दुष्यन्त चौटाला से बहुत प्रभावित है और जजपा में काम करना चाहते है।
जजपा जिला पंचकूला के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रधान के सी भारद्वाज ने उनको पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। इस मौके पर युवा नेता सचिन सिहाग भी उपस्थित था।