Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

पंचकूला अग्रवाल भवन में आयोजित जिला पंचकूला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ व जोश देखकर गदगद हुए अजय चौटाला।

September 15, 2021 07:33 PM

पंचकूला अग्रवाल भवन में आयोजित जिला पंचकूला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ व जोश देखकर गदगद हुए अजय चौटाला।

पंचकूला, 15 सितम्बर:  - सत्यनारायण गुप्ता-पंचकूला अग्रवाल भवन में जजपा पंचकूला का एक बहुत ही बड़ा व भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ । इस सम्मेलन में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस सम्मेलन में पहुंची कार्यकर्ताओ की भीड़ देखकर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आए। आज के इस प्रोग्राम का श्रेय जहां उन्होंने पंचकूला के कार्यकर्ताओं को दिया वहीं उन्होंने दोनों जिला प्रधानों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ को सबसे पहले पार्टी का सदस्य बनाया जाए, 24 सितम्बर तक हर हाल में यह इस अभियान को पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को जननायक श्रधेय स्व देवीलाल का जन्म दिन जिला स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान भी किया कि की चौधरी देवीलाल की 108वी जयंती है ,इस अनुसार 108 -108 कार्यकर्ता हर जिले में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे ,प्रार्थना सभा करेंगे व सामाजिक कार्यो में भाग लेंगे । 

अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाला कल जजपा का है ,अगर हम और ज्यादा मेहनत करे और लोगो को साथ जोड़े तो हमारी पार्टी सबसे बड़ी व ताकतवर पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जूतियों में दाल बंट रही है ,एक हमारी पुरानी पार्टी का कुछ दिनों बाद कोई नामलेवा नही मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग जानभुझकर दुष्यन्त चौटाला का इस्तीफा मांग रहे हैं जबकि किसानों के लिए बनाए गए तीनो कानूनों में उपमुख्यमंत्री का कही हाथ नही है अजय सिंह ने कहा कि वक़्त आने पर हर कर्मठ कार्यकर्ता का वो कर्ज उतार देंगे । 

आज के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं ,उन्होंने आह्वान किया कि हमे पार्टी को मजबूत करके राज्य में नम्बर एक पार्टी बनाना है। इसके लिए सभी को मिलकर ,धैर्य,सयंम रख कर पार्टी की नीतिओ को जन जन तक पहुंचाना होगा तथा पार्टी में अनुशासन कायम भी करना होगा।

 कई पुराने लोगो व प्रवेषको ने बताया कि जिला जजपा पंचकूला का यह सम्मेलन बहुत ही भव्य व बड़ा आयोजन था जब पार्टी इकट्ठी थी या दूसरी बहुत सी बडी राजनीतिक पार्टियो के कार्यकर्ता सम्मेलन भी पंचकूला में इतना बड़े  

नही हुये। 

जजपा जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग ने कहा कि पार्टी पंचकूला में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के लोगो को समझ आ गया है कि जजपा ही उनकी हितेषी है। लोगों को यह अहसास भलीभांति हो रहा कि दुष्यन्त चौटाला ही प्रदेश को अपनी नई सोच व आधुनिक कार्यप्रणाली व अपने मेहनत व लगन से काम करने के तोर तरीको से आगे ले जा सकता है। इसलिए पंचकूला जैसे शहर में लोगो को जजपा की तरफ आकर्षित होना कोई आश्चर्य की बात नही है। उन्होंने डॉ अजय सिंह चौटाला का पंचकूला पहुंचने पर स्वागत व धन्यवाद भी किया। जजपा जिला ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ने भी कहा कि जजपा पिंजोर व कालका क्षेत्र में एक बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है तथा उन्होंने कहा कि आने वाले कालका नगर परिषद के चुनाव में जजपा अपना प्रधान बनाएगी अगर हाई कमान समझौते में यह सीट जजपा को दिलवाए। 

इस कार्यकर्ता सम्मेलन को राज्यमन्त्री अनूप धानक, शाहबाद के विधायक रामकरण काला, एस सी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल, पार्टी कार्यलय सचिव रणधीर सिंह , दिलबाग नैन , रविंदर सांगवान युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष ,सतविंदर राणा पूर्व विधायक , धर्मबीर सिहाग ,अजय गौतम ,बलदेव राणा, ,कपिल अग्रवाल ,दीपक मोगीनन्द ,संदीप राणा विंदेश्वर पाठक , गुरुचरण पुंज आदि नेताओ व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भी संबोधित किया । 

आज की बैठक में बलवंत नालाघट , अग्रवाल जी रायपुर रानी ,तेज सिंह तेवतिया , किरण पूनिया दोनों हल्को के हल्का प्रधान एवं ब्लॉक प्रधानों सहित ,सुशील गर्ग ,राजेश निषाद अरविंद जाखड़ तीनों पार्षद , के सी भारद्वाज ,ललित गर्ग , रामफल यादव , बलबीर सैनी , नरिन्दर जैन ,अंजुराय, सुदेश पंवार ,हनी सिंह ,संदीप देशवाल , राहुल मल्होत्रा ,महेंद्र शर्मा ,जसबीर जस्सी , महेंद्र छाबड़ा, इंदुबाला , देवखान हरोली, पवन सैनी , अमित सैनी , बलकार ठरवा,पंकज पंवार ,अमिता गुप्ता, अशोक मलिक आदि कार्यकर्ताओ सहित बहुत बडी तादात ने कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*
देश की शांति को जो लोग बिगाडना चाहते हैं ऐसे लोगों को ये देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा-गृह मंत्री अनिल विज*