Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

बड़ी खबर, हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता लगी हाथ, पढ़िए पूरी खबर किस पार्टी कौन-कौन नेता हुए शामिल

September 13, 2021 03:26 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर- सत्यनारायण गुप्ता-

 हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को प्रदेश के कई कद्दावर नेताओं ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा की मौजूदगी में नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।

 कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं में ऐलनाबाद से भाजपा प्रत्याशी रहे पवन बेनीवाल, भाजपा से हिसार लोकसभा टिकट के दावेदार रहे उद्यमी अशोक गोयल मंगालीवाला, पूर्व सांसद तारा सिंह के पुत्र और इनेलो नेता कंवलजीत सिंह उर्फ़ प्रिंस शामिल रहे।

 इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज भी प्रदेश के कई कद्दावर नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं और सभी को विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। 

 विवेक बंसल ने कहा कि किसान पिछले नौ महीने से आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार अहंकार में चूर है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम आज आसमान छू रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। हरियाणा प्रदेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जनता की आवाज को कुचलने के लिए सरकार द्वारा दमनकारी नीतियों का सहारा लिया जा रहा है। आज पूरा हरियाणा प्रदेश भाजपा-जजपा सरकार की कुनीतियों से त्रस्त है। पूरा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहा है। आज हर कोई नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहता है। 

 वहीं इस दौरान हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि वह आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का हार्दिक स्वागत करती हैं। मुझे विश्वास है कि आज शामिल हुए सभी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और कांग्रेस पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करेंगे। 

 कुमारी सैलजा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार में शामिल लोगों की हिम्मत नहीं है कि वह जनता के बीच जा सकें। प्रदेशवासी इस सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा चाहते हैं। आज हर वर्ग की पसंद कांग्रेस पार्टी है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में जब भी चुनाव होंगे कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।  

 कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं। सरकार आए दिन किसान विरोधी फैसले ले रही है। किसान पिछले नौ महीनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मगर यह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है। सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब लाठियों से दे रही है। आज महंगाई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आज प्रदेशवासी भाजपा-जजपा सरकार के कुशासनकाल में पूरी तरह से दुखी हैं। 

 इस दौरान हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ अजय चौधरी, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, हरियाणा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग, अशोक बुवानीवाला समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
More National News
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास
पंचकूला ब्रेकिंग-
कनाडा की संसद में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम,, मौके पर सांसद में मौजूद रहे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से बलिदानी मिट्टी लेकर आए धनखड़
कांग्रेस ने कहा- लोगों को मिला मौका, बीजेपी पर करें वोट की चोट तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
अब पार्कों में सैर के साथ बच्चों के खेलने की भी होगा व्यवस्था-कुलभूषण गोयल
प्रदेश के व्यापारियों को नहीं होने दिया जाएगा प्रताडि़त: राजीव जैन