Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

महाभारत के भीष्म मुकेश खन्ना बने हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष, अब आगे बनेगे नेशनल शतरंज महासंघ के अध्यक्ष

September 07, 2021 08:17 PM

न्यूज, 7 सितंबर 2021 

महाभारत के भीष्म रहे शक्तिमान मुकेश खन्ना को हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) से मान्यता प्राप्त एवं वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयकर छूट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष बनाये गये है। अब आगे शक्तिमान मुकेश खन्ना को नेशनल शतरंज महासंघ का अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया।

 

एचसीए महासचिव कुलदीप ने बताया कि उनके नेतृत्व में पेरिस ओलंपिक 2024 में शतरंज की बिसात बिछेगी। कोरोना के कारण भले ही 2020 टोक्यो ओलंपिक में शतरंज को जगह नही मिल सकी, लेकिन पेरिस ओलंपिक 2024 में शतरंज को शामिल करने की कवायद तेज हो गई है। हाल ही में हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के संस्थापक अध्यक्ष वी एन राय आईपीएस पूर्व महानिदेशक बीएसएफ भारत सरकार, टीएल सत्यप्रकाश आईएएस हरियाणा सरकार, अश्विन शेणवी आईपीएस सीबीआई भारत सरकार, एचसीए महासचिव कुलदीप संग अन्य पदाधिकारियो की आनलाइन बैठक में इस पर चर्चा की गई।

 

एचसीए महासचिव कुलदीप ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में शतरंज शामिल होने की पूरी संभावना थी, लेकिन कोरोना के चलते नही हो पाया। अब पेरिस ओलंपिक 2024 में शतरंज को शामिल कराने के लिये विश्व शतरंज महासंघ व आईओसी के बीच लगातार वार्ता चल रही है। विश्व शतरंज महासंघ की स्थापना 1924 में ही हुई थी। अब 2024 में विश्व शतरंज महासंघ के 100 साल भी पूरे होने वाले है। यही कारण है कि नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर शतरंज से जुडे सभी संगठन आईओसी से लगातार वार्ता कर रहे है ताकि ओलंपिक में शतरंज को जगह मिल सके।

 

उन्होने बताया कि ओलंपिक खेल कराने वाले देश के पास विशेष अधिकार होता है कि वह किसी नये खेल को इसमें शामिल करने का प्रस्ताव दे सकता है। इस कडी में महाभारत के भीष्म पितामह के रूप में प्रसिद्ध शक्तिमान मुकेश खन्ना को शतरंज से जोडने का प्रयास किया जा रहा है, जिनकी शतरंज में काफी रूचि है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की शतरंज में ज्यादा रूचि के चलते भारत सरकार द्वारा नई नेशनल शिक्षा नीति-2020 में पहले से ही शतरंज को शिक्षा में शामिल किया गया है।

 

देश में वर्तमान में शतरंज के है दो गुट -

देश में वर्तमान में दो ग्रुप शतरंज को लेकर काम करते है। एक संगठन साउथ तथा दूसरा उत्तरी भारत से है। फिलहाल नेशनल स्तर पर उत्तर का संगठन कार्यरत है। जल्द ही नेशनल शतरंज के चुनाव होने वाले है, दिसंबर 2021 में हो सकते है। इन चुनावों में देश के प्रत्येक प्रदेश को दो मत देने का अधिकार होता है। इसमें हरियाणा से इस बार महाभारत के भीष्म का किरदार निभाने वाले शक्तिमान मुकेश खन्ना को उतारकर चुनाव जीतने की तैयारी चल रही है।

Have something to say? Post your comment
 
More National News
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास
पंचकूला ब्रेकिंग-
कनाडा की संसद में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम,, मौके पर सांसद में मौजूद रहे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से बलिदानी मिट्टी लेकर आए धनखड़
कांग्रेस ने कहा- लोगों को मिला मौका, बीजेपी पर करें वोट की चोट तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
अब पार्कों में सैर के साथ बच्चों के खेलने की भी होगा व्यवस्था-कुलभूषण गोयल
प्रदेश के व्यापारियों को नहीं होने दिया जाएगा प्रताडि़त: राजीव जैन