Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

हरियाणा के विशाल जूड 15 अक्टूबर को होंगे रिहा ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों की साजिश का बने थे शिकार

September 02, 2021 06:38 PM

चंडीगढ़। जेल में बंद भारतीय छात्र विशाल जूड को 15 अक्टूबर 2021 को रिहा करने का आदेश ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक,एनएसडब्ल्यू विभाग के लोक अभियोजकों ने जूड पर लगाए के आठ नस्लीय आरोपों को हटा दिया है। इस मामले जूड के वकील से उसकी रिहाई की पुष्टि की है।

विशाल जूड पर 11 आरोप लगाए गए थे। ऑस्ट्रेलिया में ठिकाना बनाए खालिस्तानियों ने विशाल जूड पर हमला करने का आरोप लगाया था,जबकि विशाल के वकीलों का कहना था कि खालिस्तानी तत्व तिरंगे का अपमान कर रहे थे। उन्हें विशाल ने रोककर भारतीय ध्वज का सम्मान बचाना चाहा था। पैरामटा कोर्ट के मजिस्ट्रेट के सामने न्यू साउथ वेल्स के सरकारी वकील ने विशाल पर लगे 8 आरोप खत्म करने की अर्जी दी थी। जिसे मजिस्ट्रेट के. थॉमसन ने मंजूर करते हुए विशाल को 15 अक्टूबर को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया। विशाल को कथित तौर पर 16 सितंबर 2020 और 14 फरवरी 2021 के बीच हुए झगड़ों के तीन मामूली आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया। अंतिम सुनवाई के दौरान अदालत में विशाल के वकील ने जूड को खालिस्तानियों द्वारा उकसाए जाने का वीडियो भी पेश किया। इसी वीडियो के कारण यह विवाद हुआ था। जिन आरोपों के लिए जूड को दोषी ठहराया गया है उसके लिए उनकी गिरफ्तारी के दिन 16 अप्रैल 2021 से छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। इस तरह अब जूड की सजा 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगी।

 

क्या है मामला

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे हरियाणा के 24 वर्षीय विशाल जूड को 16 अप्रैल को सिडनी में तीन आपराधिक घटनाओं में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय राष्ट्रवादियों के एक समूह की ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों के साथ झड़प के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। कथित तौर पर,विशाल पर तीन अपराधों का आरोप लगाया गया है, जो कथित तौर पर 16 सितंबर 2020 और 14 तथा 28 फरवरी 2021 को हुए थे। दिलचस्प बात यह है कि खालिस्तानियों को तीनों मामलों में ‘पीड़ित’ के रूप में नामित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी रिहाई की माँग हो रही थी। 

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सांसद 

संजय भाटिया के प्रयास रंग लाए

इस मामले को लेकर जून में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की माँग की थी। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने जल्द उनकी रिहाई का भरोसा दिलाया था। 10 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी व् सांस्कृतिक मंत्रालय को विशाल जूड की रिहाई के लिए पत्र भी लिखा | 

 

विशाल को न्याय मिल रहा: सांसद भाटिया

इसी मसले पर सांसद संजय भाटिया ने अलग-अलग समय में ज्ञापन के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर काफी प्रयास किए थे। सांसद की भूमिका की सराहना विशाल के परिवार ने भी की है। सांसद संजय भाटिया ने आज फोन पर बताया की बड़ी खुशी की बात है कि विशाल को न्याय मिल रहा है। बहरहाल विशाल के भाई ने ऑस्ट्रेलिया टुडे से कहा, “बजरंग बली की कृपा से विशाल जल्द ही हमारे साथ होंगे, हम सिडनी जेल से उनकी रिहाई की उम्मीद कर रहे हैं।”

Have something to say? Post your comment
 
More National News
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास
पंचकूला ब्रेकिंग-
कनाडा की संसद में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम,, मौके पर सांसद में मौजूद रहे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से बलिदानी मिट्टी लेकर आए धनखड़
कांग्रेस ने कहा- लोगों को मिला मौका, बीजेपी पर करें वोट की चोट तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
अब पार्कों में सैर के साथ बच्चों के खेलने की भी होगा व्यवस्था-कुलभूषण गोयल
प्रदेश के व्यापारियों को नहीं होने दिया जाएगा प्रताडि़त: राजीव जैन