Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

कोरोना महामारी से जंग हरियाणा सरकार ने नई गाइडलाइन की जारी रात 10 से सुबह 5 तक घरों से निकलने पर पाबंदी

April 16, 2021 08:39 PM

कोरोना महामारी से जंग

हरियाणा सरकार ने नई गाइडलाइन की जारी

रात 10 से सुबह 5 तक घरों से निकलने पर पाबंदी

 

@ 099965-19000

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर देश के कई हिस्सों में कर बरपा रही है। हरियाणा में भी हालात कुछ सामान्य नहीं हैं। यहां आए संक्रमण और इससे होने वाली मौत के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को प्रदेश की सरकार की तरफ से सख्त हिदायतें जारी की गई हैं। प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी। 30 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

 

नई गाइडलान्स का विस्तार

रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कोई भी नागरिक पैदल या वाहन आदि के साथ घर से नहीं निकलेगा। कानून और स्वास्थ्य रक्षा के साथ अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को राहत रहेगी।

दिन के समय बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। बैंक प्रबंधनों को भी बैंक परिसर या ATM के अंदर सैनेआइजर समेत तमाम इंतजाम करने होंगे।

प्रॉपर तरीके से मास्क का इस्तेमाल नहीं करने पर धारा-188 के तहत कार्रवाई करते हुए 500 रुपए जुर्माना मौके पर ही वसूला जाएगा।

लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक होना होगा। समाज एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से भी विभिन्न कार्यालयों में 20 अप्रैल से कम से कम एक सप्ताह तक वैक्सीनेशन संबंधी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

30 अप्रैल तक प्रदेश के तमाम सरकार-गैर सरकारी संस्थान जैसे स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर वगैरह बंद रहेंगे। इस नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धार्मिक, सांस्कृतिक समारोहों में एक छत के नीचे 50 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकेंगे। खुले में यह क्षमता 200 की रहेगी। साथ ही इस दौरान कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखना होगा।

होटल, रेस्टोरेंट्स या दूसरे हॉस्पिटेलिटी प्लेस भी सिर्फ उन्हीं इलाकों में खोले जा सकेंगे, जहां कंटेनमेंट जोन नहीं है।

इसके अलावा अनाज मंडियों में फसल की खरीद-फरोख्त के दौरान भी तमाम ऐहतियात बरते जाने के लिए सख्त हिदायतें जारी की गई हैं।

 

24 घंटे में 5858 मरीज मिले, 18 की मौत

उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्‍य में 5858 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। 18 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 29 हजार 236 पर पहुंच गई है, जो रिकॉर्ड स्तर है। पूरे प्रदेश में 415 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें 342 आक्सीजन और 73 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

 

जिलेवार नए मामलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 1434, फरीदाबाद में 810, सोनीपत में 336, हिसार में 379, अंबाला में 294, करनाल में 370, पानीपत में 248, रोहतक में 218, पंचकूला में 315, कुरुक्षेत्र में 126, यमुनानगर में 174, सिरसा में 120, झज्जर में 125, फतेहाबाद में 149, कैथल में 209 और जींद में 243 नए मरीज मिले।

 

कहां कितने लोगों ने तोड़ा दम

फरीदाबाद में तीन, हिसार, अंबाला, करनाल, भिवानी और फतेहाबाद में दो-दो तथा कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और गुरुग्राम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

 

ये हुए ठीक

इस दौरान 2743 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में वीरवार को 42 हजार 500 से अधिक और लोगों ने कोराना के टीके लगवाए। अभी तक 30 लाख 34 हजार 430 लोग कोरोना से बचाव के लिए खुराक ले चुके हैं।

 

31 हजार 493 लोगों के सैंपल लिए

प्रदेश में प्रत्येक दस लाख लोगों पर दो लाख 65 हजार 245 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 31 हजार 493 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

 

हरियाणा की रिकवरी और डेथ रेट

इसके अलावा प्रदेश में लगातार गिरता रिकवरी रेट अब 90 से नीचे गिरते हुए 89.92 फीसदी पर आ गया है। पॉजिटिव रेट फिर से पांच फीसदी के पार जाते हुए 5.01 हो गया है। मृत्युदर पहली बार एक फीसदी से कम होते हुए .99 पर आई है।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*