Thursday, April 18, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

आपस में मिले देश-विदेश से आए दीवान एवं मोटान खानदान के लोग ऐतिहासिक दादी सती रानी स्थल पर वार्षिक समारोह आयोजित

April 11, 2021 08:51 PM

सफीदों, सतीश मंगला: दादी सती रानी समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर के रामपुरा रोड़ स्थित दादी सती रानी स्थल पर वार्षिक समारोह व भंडारे का आयोजन किया गया। सफीदों से देश-विदेश में जाकर बस ख्चुके दीवान एवं मोटान खानदानों के लोग इस समारोह में पहुंचकर आपस में मिले। इस समारोह में वैदिक मंत्रोख्चारण के बीच हवन किया गया गया। उसके उपरांत दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना की गई। दूर-दराज व क्षेत्रभर से आए लोगों ने दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना करते हुए उनके आगे मस्तक नवाया। ब्राह्मण भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में काफी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भ्भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम की अध्यक्षा दादी सती रानी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज दीवान ने की। वहीं हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मबीर सैनी ने भी विशेष रूप से शिरकत करके दादी सती रानियों की अराधना की। दादी सती रानी समिति के अध्यक्ष मनोज दीवान ने बताया कि सफीदों की इस ऐतिहासिक एवं पावन धरा पर हरियाणा ही नहीं देश व विदेश से लोग पहुंचते हैं तथा दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यहां पर जिसने मन्नत के रूप में जो भी कुछ मांग लिया उसे वह दादी सती रानियों की कृपा से अवश्य मिला है। दादी सती रानियां हमेशा अपना कृपा आशीर्वाद बरसाती रहती हैं। उसी आशीर्वाद का ही परिणाम है कि आज इस स्थल पर चार-चांद लग गए हैं। उन्होंने बताया कि दादी सती रानी स्थल के सौंदर्यकरण का कार्य निरंतर जारी है और इस स्थल के विस्तार के लिए अभ्भी करीब 2 कनाल जमीन इसमें शामिल की गई है। इसके अलावा दादी सती रानी स्थल को जाने वाले रास्ते को पांच फूट चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही दादी सती रानी पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गैस्ट हाऊस का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज दीवान के अलावा बृजभूषण गर्ग, अशोक दीवान, योगेश गर्ग, श्रवण गोयल, राजीव गोयल, राजेश गर्ग पेहवा, पुरूषोत्तम गर्ग जींद, अभिषेक दीवान, टोनी दीवान, रोहताश दीवान, विजय दीवान व रोहताश दीवान विशेष रूप से मौजूद थे।  

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*