Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

संगठित अपराध के खात्मे के लिए हरियाणा, पंजाब के डीजीपी की संयुक्त बैठक आयोजित*

March 25, 2021 07:56 PM

चंडीगढ़, 25 मार्च - सत्यनारायण गुप्ता- संगठित अपराध में शामिल गिरोहों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए हरियाणा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक पंचकूला में आयोजित की गई।

          बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से डीजीपी हरियाणा श्री मनोज यादव और डीजीपी पंजाब श्री दिनकर गुप्ता ने की जिसमें चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में शामिल पुलिस अधिकारियों द्वारा संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें प्रभावी समन्वय व सामान्य डेटाबेस बनाने और सूचनाओं कोे वास्तविक समय पर साझा करने के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने पर जोर दिया गया।

          इस सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक अपराध हरियाणा मोहम्मद अकील, एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा श्री नवदीप सिंह विर्क, आईजीपी एसटीएफ हरियाणा, श्री अमिताभ ढिल्लों, सीपी पंचकुला श्री सौरभ सिंह, डीआईजी एसटीएफ हरियाणा श्री सतीश बालन, एडीजीपी (आंतरिक सुरक्षा, पंजाब) श्री आरएन ढोके, डीआईजी चंडीगढ़ श्री ओमवीर सिंह, एसएसपी चंडीगढ, श्री कुलदीप सिंह चहल, डीसीपी पंचकुला, श्री मोहित हांडा सहित हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

 *बेहतर समन्वय से कसेगा शिंकजाः डीजीपी हरियाणा* 

          डीजीपी हरियाणा श्री मनोज यादव ने कहा कि इस तरह की महत्वपूर्ण समन्वय बैठकों से निश्चित रूप से अंतरराज्यीय बदमाशों की आपराधिक गतिविधि पर नजर रखते हुए संगठित अपराध का पता लगाने सहित वास्तविक समय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतर-राज्यीय अपराध को रोकने और पता लगाने के लिए बेहतर समन्वय और रणनीति बनाने में सभी स्तरों पर पुलिस अधिकारियों के टेलीफोन नंबर भी साझा किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खूंखार अपराधियों और गैंगस्टरों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग और विदेशों में उनके ठिकानों को नाकाम करना कैसे एक चुनौती है।

 *ये बोले पंजाब के डीजीपी* 

          इस अवसर पर डीजीपी पंजाब श्री दिनकर गुप्ता ने गंभीर प्रवृति के विषय पर अंतर-राज्यीय सम्मेलन को आयोजित करने के लिए डीजीपी हरियाणा श्री यादव का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर सिस्टम बनाना चाहिए, जहां संगठित अपराध से संबंधित कोई भी जानकारी ऐसे अपराधियों को तुरंत पकड़ने के लिए साझा की जा सके। उन्होंने इस दिशा में कार्रवाई के लिए कई संभावित क्षेत्रों पर विचार व्यक्त किए।

          बैठक में संगठित अपराध से निपटने के लिए वास्तविक समय में जानकारी साझा करने के लिए संयुक्त रणनीतियों पर फोकस करने पर जोर दिया गया। इससे दोनों राज्यों सहित चंडीगढ पुलिस के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने में बल मिलेगा। इस रणनीति के आधार पर एक कार्य योजना तैयार की जाएगी जो इन प्राथमिकताओं को प्राप्त करने के लिए ठोस उपाय करेगी।

           पुलिस अधिकारियों ने अंतर-राज्यीय आपराधिक गिरोहों पर भी चर्चा की और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।

000

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया