*वुमन डे के अवसर पर आज पंचकूला की महिला वह का क्या कहना है* वुमन डे के अवसर पर पंचकूला की एसीपी ममता सौदा ने बताया। कि महिला दिवस ही हम महिला दिवस पर ना मनाए। हमें महिलाओं को आगे बरने का मौका देना चाहिए। आपको बता देगी पंचकूला की ममता सौदा पदम श्री अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। और ना ही सिर्फ हिमालय और विश्व के कई देशों में जो पर्वत की सबसे ऊंची श्रेणी है। उन पर विजय प्राप्त कर चुकी हैं। ममता सौदा ने बताया कि हर महिला को आगे बढ़ना चाहिए। रेनू माथुर पंचकूला महिला थाने के साथ ग्रीफ काउंसलर के तौर पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह एक जानी-मानी समाजसेविका है। जो यह मानती है कि एक पुरुष प्रधान समाज में नारी को सही सम्मान मिलना चाहिए। और उसी के लिए वह कई प्रकार की मुहिम चलाती रहती हैं। और महिला थाना की एस एच ओ वहीदा हमीद ने बताया कि आज वुमन डे के अवसर पर हमने अपने पूरे थाने में सभी पुलिसकर्मियों को पिंक कलर की वर्दी दी गई है। जो आज उन्होंने पहनी हुई है। और आपको बता दें कि वाहिद हामिद जो इस वक्त पंचकूला महिला थाना में एस एच ओ है। और उनके पति हामिद अख्तर जो कि इस वक्त अंबाला में एसएसपी हैं। वाहिदा हमीद ने बताया कि घर पर भी हम दोनों सुबह की चाय साथ पीते है। और घर पर मेरी ही चलती है। पंचकूला में वेलफेयर इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए और आज भी हमारे समाज में महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं हैं और मैं भी एक महिला हूं। और मेरी खुद की दो बेटियां हैं। और मेरे पास भी कई केस महिलाओं को लेकर आते हैं जिनका हम मौके पर ही निपटारा करने की कोशिश करते हैं। और आरजे शताब्दी जोगी एक रेडियो जॉकी है उसने भी बताया कि महिलाएं किसी भी फील्ड में कम नहीं है और कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो बहुत बड़े पद पर तैनात हैं। सरूचि दीवान डिरेक्टर इम्पीरियल गलिडज ने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर समाज को योगदान दे रही है। और महिलायों को आगे लाने में सरूचि दीवान काफी मदद करती है। सरूचि एक मॉडल है। जो फ़ैशन शो करवाती रहती है। और फ़ैशन शो में महिलायों को आगे बरने का मौका देती है।