Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति डॉ. सुभिता ढाका को लगाया नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त और नूंह का जिला नगर आयुक्त

March 07, 2021 07:26 PM

5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति
डॉ. सुभिता ढाका को लगाया नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त और नूंह का जिला नगर आयुक्त

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद श्री प्रदीप दहिया को नागरिक संसाधन सूचना विभाग का निदेशक और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव कृष्ण कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद लगाया गया है।
नगर निगम, गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर को पानीपत का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। पानीपत के अतिरिक्त उपायुक्त और नगर निगम, पानीपत के आयुक्त मनोज कुमार-2 को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त  लगाया गया है।
महेंद्रगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विश्राम कुमार मीणा को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम और झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ को मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम और नगर निगम, पानीपत का आयुक्त लगाया गया है। नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त और नूंह के जिला नगर आयुक्त जगनिवास को झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, झज्जर डॉ. सुभिता ढाका को नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त और नूंह का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल की प्रबंध निदेशक पूजा छनवारिया को विकास एवं पंचायत विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। आरटीए, नूंह के सचिव गौरव अंतिल को टोहाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। विकास एवं पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और क्षेत्रीय प्रशासक, हरियाण राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार सुमित कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। गन्नौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेन्द्र पाल को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। आरटीए, यमुनानगर के सचिव भारत भूषण को रतिया का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। झज्जर की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शिखा को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विनेश कुमार को हरियाणा रोडवेज, पंचकूला का महाप्रबंधक लगाया गया है। लाडवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कपिल कुमार को शाहाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। शाहाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता को लाडवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। रतिया के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जगदीश चंद्र को लोहारू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नगर निगम, बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त दिनेश को महेंद्रगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कनीना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
 

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*