Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

सरकारी विभागों के 10 हजार कर्मचारियों को नही मिल रहा 10 महीनो से वेतन

March 07, 2021 07:25 PM

सरकारी विभागों के 10 हजार कर्मचारियों को नही मिल रहा 10 महीनो से वेतन
रमेश गोयत
चंडीगढ़। सरकारी विभागों के करीब 10 हजार कर्मचारियों को पिछले 5 से लेकर 10 महीने तक वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण इनके परिवार भूखमरी का कारगार पर पहुंच गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को इस बारे लिखें गए पत्र पर भी सरकार ने कोई संज्ञान नही लिया है। जिसके चलते इन कर्मचारियों की बैचेनी ओर बढ़ गई है। कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इस मामले में फरवरी महीने में सभी विधायकों को ज्ञापन सौंप कर बजट सत्र में उक्त मामले को उठाने की मांग भी कर चुका है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के पंचायती पंप आपरेटरों को 10 महीने से वेतन नहीं मिला है। सकसं हरियाणा से संबंधित पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने लंबे संधर्ष के बाद इनके वेतन को बढ़ाकर 12 हजार रुपए करवाने में सफलता हासिल की थी। लेकिन अप्रैल,2020 से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस में कार्यरत हजारों सुपरवाइजरों, सीडीपीओ, जिला प्रोग्राम अधिकारी व आंकड़ा साहयकों को पांच महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इसी तरह टूरि’म निगम के करीब एक हजार कर्मचारियों व अधिकारियों को 4 से लेकर 6 महीने तक वेतन नहीं मिला है। यह दीगर बात है कि निगम के चंडीगढ़ मुख्यालय में तैनात कर्मचारी व अधिकारी अपना वेतन हर महीने लेने से सफल हो रहे हैं। जबकि मुख्यालय में राशि फिल्ड से ही जमा करवाई जाती है। टूरि’म निगम के होटलों में कोविड 19 के चलते मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ रुका हुआ है और इनके खर्चे के बिलों का सरकार द्वारा भुगतान न होना भी वेतन लटकने का एक कारण  है। उन्होंने बताया कि मेवात माडल स्कूलों के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ को भी पांच महीने में वेतन नहीं मिला है। पिछले पांच महीने से केवल आश्वासन ही मिल रहें हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम कैथल में नाइट शिफ्ट में काम करने वाले 65 सफाई कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कई अन्य विभागों में हजारों कर्मचारियों को वेतन नहीं नही मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सरकार द्वारा हजारों की तादाद में कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*