Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

पंचकूला के हर घर तक पहुंचा नल से जल विधान सभा अध्यक्ष ने जल जीवन मिशन और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई

February 27, 2021 07:33 PM

Ç

कहा- अब लोगों को जल के सदुपयोग के लिए करें जागरूक

 

पंचकूला, 27 फरवरी- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाने वाला पंचकूला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। जिले के प्रत्येक गांव अब नल से जल आपूर्ति हो रही है। इसके लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जल जीवन मिशन और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सराहना की है। 

 श्री गुप्ता आज यहां सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

 उन्होंने कहा कि अब लोगों को जल के सदुपयोग के लिए जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाना है। गुप्ता ने कहा कि सरकार का काम लोगों को संसाधन उपलब्ध करवाना है, लेकिन उनका समुचित रखरखाव और सदुपयोग क्षेत्र वासियों का सामुहिक दायित्व है।

श्री गुप्ता ने कहा कि जल हमारी सभ्यता के विकास का परिचायक है। धरती पर मानव सभ्यता वहीं विकसित हुई है, जहां पानी के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहे हैं। सिंधु घाटी की सभ्यता इसका जीता जागता उदाहरण है। मोहन जोदड़ों और राखी गढ़ी में भी विकसित जल भंडारण प्रणाली की खोज हुई है। उन्होंने कहा कि जल को भारतीय दर्शन में देवता की भी संज्ञा दी गई है। इसके लिए हमें जल के उपयोग के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहना होगा।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2020 को जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इस मिशन के तहत देश के प्रत्येक घर तक नल से जल पहुचांने के लिए 2024 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हरियाणा ने 2022 तक इस मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया है। लेकिन पंचकूला ने यह लक्ष्य 2021 में ही हासिल कर लिया है। पंचकूला की सभी 128 ग्राम पंचायतों के कुल 33 हजार 108 घरों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इसके लिए जल जीवन मिशन और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई। 

उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत हर घर में कम से कम 55 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। इसके अलावा 77 हजार मीटर लंबी पुरानी पाइपलाईनों की रिपलेसमेंट का कार्य चल रहा है और आवश्यक्ता अनुसार नई पाइपलाईन डालने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विलेज वाटर एण्ड सीवरेज कमेटीज का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी 128 पंचायतों में इन कमेटीज का गठन हो चुका है। उन्होंने बताया कि पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए रामगढ और पिंजौर में स्थापित लैबस को ओर अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति व गुणवत्ता को लेकर किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी शिकायत उमंग एप्लीकेशन व सरल पोर्टल पर भी भेज सकते हैं। इन समस्याओं का समाधान दो दिन के अंदर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चाहे मोरनी का पहाड़ी क्षेत्र हो या बरवाला का समतल इलाका, पानी हर घर की आवश्यक्ता है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने वाला पंचकूला हरियाणा का पहला जिला बन गया है। 

इस अवसर पर जिला उपायुक्त मुकेश आहुजा, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियन्ता अशोक शर्मा, एक्सईएन विकास लाठर, जिला सलाहकार आरजू सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
 
More National News
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास
पंचकूला ब्रेकिंग-
कनाडा की संसद में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम,, मौके पर सांसद में मौजूद रहे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से बलिदानी मिट्टी लेकर आए धनखड़
कांग्रेस ने कहा- लोगों को मिला मौका, बीजेपी पर करें वोट की चोट तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
अब पार्कों में सैर के साथ बच्चों के खेलने की भी होगा व्यवस्था-कुलभूषण गोयल
प्रदेश के व्यापारियों को नहीं होने दिया जाएगा प्रताडि़त: राजीव जैन