Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

हरियाणा की चौथी रीजनल फाॅरेंसिक साइंस लैब हिसार में शुरू*

February 23, 2021 05:28 PM
*हरियाणा की चौथी रीजनल फाॅरेंसिक साइंस लैब हिसार में शुरू* 
 *चार जिलों में अपराध स्थल से तुरंत साक्ष्य जुटा कर बिना देरी जांच संभव होगी* 
 
चंडीगढ़, 23 फरवरी - अग्रजन पत्रिका हरियाणा पुलिस द्वारा अपराध की जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रदेश में स्थापित चौथी रीजनल फाॅरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) ने हिसार में कार्य करना शुरू कर दिया है।
          प्रदेश में तीन रीजनल लैब गुरुग्राम के भोंडसी, रोहतक के सुनारिया और पंचकुला के मोगीनंद मे पहले से ही संचालित हैं। इसके अतिरिक्त, मधुबन में मुख्य फाॅरेंसिक साइंस लैब की सुविधा है।
          हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नई रीजनल एफएसएल ने 12 फरवरी, 2021 से नारकोटिक, टोक्सिकोलॉजी और सेरोलॉजी डिविजन में विभिन्न आपराधिक मामलों से संबंधित सैंपल प्राप्त करना शुरू कर दिया है।
          उन्होंने कहा कि इस लैब पर केवल तीन जिलों हिसार, फतेहाबाद और सिरसा सहित पुलिस जिला हांसी के केसों की जांच का ही भार होगा। रीजनल लैब की स्थापना का उद्देश्य वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करके अधिक कुशल जांच प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। लैब के काम करने से उपरोक्त जिलों के लोगों को जल्द न्याय मिलेगा।
 
 *मधुबन लैब पर भी बोझ होगा कम* 
          इससे पहले, चारों जिले में होने वाले अपराधों से संबंधित सैंपलों की जांच एफएसएल मधुबन में की जाती है। वहां केस जमा करने और रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए समय और संसाधन दोनो की खपत हो रही थी। साथ ही जांच का अधिक भार होने के कारण रिर्पोट आने में भी विलंब होता था। अब रीजनल लैब संचालित होने से पूरी जांच प्रक्रिया को तेज करते हुए जल्द से जल्द नतीजे मिलेंगे।
          उल्लेखनीय है कि डीजीपी, हरियाणा, श्री मनोज यादव की देखरेख में निदेशक एफएसएल हरियाणा, मधुबन डॉ आर.सी. मिश्रा और आईजीपी हिसार रेंज, श्री संजय कुमार के सहयोग से क्षेत्रीय एफएसएल की स्थापना की गई है।
  डॉ0 अजय कुमार को रीजनल एफएसएल, हिसार का सहायक निदेशक एवं इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*