अभी हाल ही में पंजाब के जलालाबाद में अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भीषण झड़प देखने को मिली थी| जहां अब एक बार फिर मोगा में नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के लोगों में गहरी तकरार दिखी है| मोगा में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच झड़प में 2 अकाली कार्यकर्ताओं की मौत हुई है| बताया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी के पति की गाड़ी के नीचे आने से इन 2 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। पूरी घटना में 9 लोगों पर FIR दर्ज़ की गई है और कांग्रेस प्रत्याशी के पति नरेंद्र पाल सिंह सिद्धू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है|