Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ इंटक ने किया तीन घंटे हाईवे बंद

February 06, 2021 09:04 PM

किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ इंटक ने किया तीन घंटे हाईवे बंद
किसानों के सब्र का और इम्तहान न ले सरकार: नसीब जाखड़
रमेश गोयत
चंडीगढ़। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर किसानों के समर्थन में शनिवार को चंडीगढ़ इंटक ने 12:00 बजे से 3:00 बजे तक तीन घंटे हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर जाम लगाया। इस मौके पर इंटक से जुड़ी फेडरेशन और दूसरे संगठनों ने भी हिस्सा लिया। चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ और महासचिव कन्हैया लाल ने कहा कि सरकार किसानों के सब्र का और इम्तिहान ना लें। किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर डटे दो महीने से ऊपर का समय हो गया है और ठंड की वजह से लगभग 200 के ऊपर किसानों की मौत हो चुकी है। सरकार कानून रद्द करने की बजाए कभी रोड पर कीलें लगा रही है। कभी गड्ढे खुदवा रही है और कटीले तारों समेत बड़े-बड़े पत्थर लगवाए जा रहे है। किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी बोला जा रहा है और सरकार आंदोलन को कुचलने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। नसीब जाखड़ ने कहा कि जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान किया जाए। तीनों काले बिल रद्द किए जाएं और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट जल्द से जल्द लागू की जाए। इस मौके पर चंडीगढ़ यूटी सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के प्रधान रंजीत मिश्रा और महासचिव सुखबीर ने कहा की किसान मजदूर और कर्मचारियों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार किसान और मजदूर की रोटी छीन रही है अगर सरकार नहीं मानती है तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके पर सेकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया