Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
National

5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है कोरोना काल में आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाली फ्रंटलाइन महिला योद्धाओं को किया सम्मानित मोदी सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहे हैं सकारात्मक परिवर्तन

January 31, 2021 08:30 PM
5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है
कोरोना काल में आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाली फ्रंटलाइन महिला योद्धाओं को किया सम्मानित
मोदी सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहे हैं सकारात्मक परिवर्तन
 
  दिल्ली-- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि 21 वीं सदी में भारत के आर्थिक विकास में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री कटारिया ने रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में  भाग लेते हुए कहा कि अनुमान के अनुसार आज भी यदि हम श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी की बात करें तो वैश्विक औसत 48% के मुकाबले हमारे देश में महिलाओं की हिस्सेदारी महज 25% है। यदि महिलाओं की भागीदारी 10% भी बढ़ा दी जाए तो इससे देश की जीडीपी में 700 बिलियन डालर तक की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की 40 करोड़ से अधिक महिलाओं की ताकत का लाभ उठाने तथा उनकी क्षमता का अनुमान लगाने की बात कही।
 
इस कार्यक्रम के दौरान श्री कटारिया ने  कोविड महामारी के समय में लाकडाउन में देश को अपनी सेवा देने वाली  फ्रंटलाईन महिला योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने उन सभी महिलाओं को देश के प्रति दी गई उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए बधाई दी। श्री कटारिया ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में महिलाओं को दिए गए देवीतुल्य दर्जे का उल्लेख किया और आजादी से पहले विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा देश के सामाजिक ताने-बाने पर किए गए हमले के कारण महिलाओं की जीवन में आई चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने 19वीं शताव्दी में राजा राम मोहन राय और स्वामी विवेकानंद जैसे समाज सुधारकों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।
 
श्री कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  केन्द्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अथक प्रयास कर रही है, जिनका समाज में सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा है। उन्होने बताया कि मोदी सरकार में देश में पहली बार महिला नेताओं को रक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।
 
राष्ट्रीय महिला आयोग के इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर, महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा, आयोग की सदस्य सचिव तथा महिला और बाल विकास मंत्रालय के सचिव ने भी भाग लिया।
 
 

 

  •  

 

Have something to say? Post your comment
 
More National News
*भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन* *भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए 6 फरवरी तक कंहा करें आवेदन*
घर का सबसे सुन्दर कोना वही होता है जहां किताबों का ठिकाना होता है-पी के दास
पंचकूला ब्रेकिंग-
कनाडा की संसद में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम,, मौके पर सांसद में मौजूद रहे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज
चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से बलिदानी मिट्टी लेकर आए धनखड़
कांग्रेस ने कहा- लोगों को मिला मौका, बीजेपी पर करें वोट की चोट तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.50 लाख नए केस; PM मोदी ने आज इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
अब पार्कों में सैर के साथ बच्चों के खेलने की भी होगा व्यवस्था-कुलभूषण गोयल
प्रदेश के व्यापारियों को नहीं होने दिया जाएगा प्रताडि़त: राजीव जैन