Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

भारतीय संस्कृति में गीता जी का स्थान सर्वोच्च: स्वामी ज्ञानानंद

January 23, 2021 07:45 PM
भारतीय संस्कृति में गीता जी का स्थान सर्वोच्च: स्वामी ज्ञानानंद
सफीदों, ( अग्रजन पत्रिका ब्यूरो--): श्री कृष्ण कृपा परिवार के तत्वावधान में नगर की महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में आयोजित दिव्य गीता सत्संग समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गीता मनीषी स्वामी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गीता का स्थान सर्वोच्च है तथा गीता नीति नियमों का ज्ञान देती है। गीता को लाखों बार भी पढ़े तो कम है। गीता जीने का मार्ग दिखाती है और बड़ों का सम्मान कैसे करना है यह गीता सिखाती है। भारतीय संस्कृति में प्रतीकों का महत्व है और उन प्रतीकों का भगवान ने गीता में वर्णन किया है। हमें गीता के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सत्संग, सेवा व सुमिरन अपनाकर अपने जीवन को आदर्श बनाना चाहिए। सत्संग से हमें जीवन की व्यवहारिक प्रेरणा के साथ हमें ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है। जिसके जीवन में सत्संग है, उसे जीवन में कभी भी कोई निराशा नहीं होती। सोए हुए विवेक को जगाने के लिए सत्संग में आना होगा। उन्होंने कहा कि शरीर जब रोगी होता है तो हम डाक्टर के पास जाते हैं। इसी तरह मन को रोगों से बचाने के लिए हमें संतों के संगत में जाना होगा। प्रभु सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। हमें सच्चे मन से प्रभु के नाम का सिरमन करना चाहिए। जो सुख व शांति प्रभु के चरणों में मिलेगी, वो कहीं नहीं मिलती। जब हम धर्म की ओर अग्रसर होंगे तो रास्ते में कई बाधाएं आएंगी। जिस व्यक्ति ने उन बाधाओं की परवाह नहीं की, उसे अवश्य ही प्रभु भक्ति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जिस परमात्मा से जीवन और जीवन मे सबकुछ मिला है, उस परमात्मा को भूलने की भूल न करें। हमारा सबसे पहला काम प्रभु का नाम, फिर हर काम प्रभु के नाम, करते जाएं। इस कलयुग में आपका काम भी होता जाएगा और प्रभु का सिमरन भी। जिस तरह अर्जुन के रथ का सारथी भगवान कृष्ण बड़ी कुशलता से रथ हांकते हैं और विषम परिस्थितियों से भी रथ को निकाल कर ले जाते हैं। उसी तरह हमारे शरीर का सारथी हमारी बुद्धि है, हम कुशाग्र बुद्धि से जीवन की नैया इस संसार मे रहते हुए सांसारिक कार्य करते हुए विषम परिस्थितियों से निकाल कर ले जा सकते हैं।
फोटो कैप्शन 1.: श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज।
फोटो कैप्शन 2.: सत्संग महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुगण।
 
 

 

  •  

 

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*
देश की शांति को जो लोग बिगाडना चाहते हैं ऐसे लोगों को ये देश कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा-गृह मंत्री अनिल विज*