Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Haryana

गीता का हर अध्याय वैज्ञानिक, वैचारिक व व्यावहारिक है: स्वामी ज्ञानानंद महाराज गीतामनीषी ने गौसेवा आयोग के चैयरमैन श्रवण गर्ग के कार्यालय का किया उद्घाटन

January 22, 2021 07:52 PM
गीता का हर अध्याय वैज्ञानिक, वैचारिक व व्यावहारिक है: स्वामी ज्ञानानंद महाराज
गीतामनीषी ने गौसेवा आयोग के चैयरमैन श्रवण गर्ग के कार्यालय का किया उद्घाटन
सफीदों,- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- (महाबीर मित्तल): गीता का हर अध्याय वैज्ञानिक, वैचारिक व व्यावहारिक है। उक्त उद्गार गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने प्रकट किए। वे शुक्रवार को नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित हरियाणा गौसेवा आयोग के चैयरमैन श्रवण कुमार गर्ग के कैंप कार्यालय का उद्घाटन कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। हरियाणा गौसेवा आयोग के चैयरमैन श्रवण कुमार गर्ग व समाजसेवी सौरभ गर्ग ने माल्यार्पण करके गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का अभिनंदन किया। अपने आशीर्वचन में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि किसी आयोग या संस्था के प्रधान का पद प्रतिष्ठा व मान के साथ-साथ दायित्व और सेवा का भी होता है। उन्हें उम्मीद है कि श्रवण कुमार गर्ग अपने दायित्व का बेहतरी से निर्वहण करेंगें। उन्होंने कहा कि जहां आज हम गौमाता को अन्नपूर्णा और भगवान का रूप मानते हैं वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर घूम रहे गौवंश बेसहारा और असहाय नजर आते हैं। सड़कों पर गौवंश ना मिले इसके लिए गौ सेवा आयोग तत्परता के साथ कार्य करे। गीता समुंद्र की तरह है, इसकी कोई थाह नहीं पा सकता। आप जितने बार गीता का अध्ययन करोगे, आपको हर बार नया अनुभव होगा। आध्यात्मिक उन्नति के लिए इंसान को अपने मन के भाव बदलने होंगे और ये भाव गीता जी के अध्ययन एवं सत्संग द्वारा ही बदले जा सकते हैं। मनुष्य जन्म परमात्मा से जुडऩे का एकमात्र साधन है क्योंकि मनुष्य के अलावा किसी जीव में विवेक नहीं है। मनुष्य को विवेक इसलिए मिला है कि वह सोचे समझे और निर्णय करे लेकिन इस युग में मनुष्य का विवेक उस तरह लुप्त हो गया है जैसे सूर्य के सामने बादल आ गए हो। विवेक को सिर्फ सुमिरन एवं सत्संग से ही जागृत किया जा सकता है। कुसंग जागी हुई बुद्धि को सुला देता है और विवेक को लुप्त कर देता है। गीता मनीषी ने कहा कि संसार के प्रलोभन एकदम खींचते हैं और बुद्धि काम करना बंद कर देती है। बाद में पता चलता है कि अनमोल जीवन भौतिकता में बिताने के लिए नहीं था। केवल सत्संग ही ऐसी चीज है जो अंदर के विवेक को जगाता है। जीवन की सबसे बड़ी और पहली आवश्यकता सत्संग है।
फोटो कैप्शन 1.: कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत अपना आशीर्वचन देते हुए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज।
 
 

 

  •  

 


Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
पंचकूला में सात सरोकार, उनका हो गया बंटाधार -ओ पी सिहाग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर कड़ा परिश्रम करना होगा, जिसके लिए हमारे पास 24 वर्ष हैं - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
*अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है, बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल कैरियर की गारंटी बन गया है- श्रीमती कमलेश ढंाडा* *
*9 वर्षो में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में हुए 5 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य-गुप्ता*
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला को गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित
-गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की जुड़ी हुई है एक लंबी गौरवगाथा-गुप्ता
भगवान गणेश जी से की प्रार्थना वह भी नहीं आई काम सेक्टर 9 की रेहड़ी मार्केट जलकर राख
हरियाणा ब्रेकिंग* *आज से फरीदाबाद में हरियाणा बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*
हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के मुद्दे पर मान सरकार के मंत्री को दिया जवाब हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने
समापन अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*