Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Punjab

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले 57 किसानों की याद में पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में पैदल मार्च किया

January 05, 2021 08:32 PM
चंडीगढ़- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- 
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले 57 किसानों की याद में पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में पैदल मार्च किया। कांग्रेस नेताओं ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अमर जवान स्मारक चंडीगढ़ तक पैदल मार्च कर के वहां 57 बुझे हुए दीए रखे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही इन परिवारों के 57 लोग इस दुनिया से चले गए हैं। उन्होंने कहा कि अमर जवान स्मारक देश के लिए कुर्बानी देने वाले जवानों का स्मारक है पर किसान आंदोलन में उन जवानों के अभिभावकों ने कुर्बानी दी है। यह कुर्बानी देश के बड़े हितों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक जिन जवानों की याद में बनाया गया है उन्होंने तो दुश्मन से लड़ते हुए अपनी जान न्योछावर की थी, पर जिन 57 किसानों की शहादत हुई है उनकी जान तो केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने ली है, इसीलिए शहीद किसानों की याद में स्मारक पर दीए रखे गए हैं, ताकि केंद्र सरकार को उसकी गलती का एहसास करवाया जा सके। जाखड़ ने आशा प्रकट की कि केंद्र सरकार संघर्ष कर रहे किसानों की बात सुने व आज उनके द्वारा शहीद स्मारक पर रखे ये दीये केंद्र सरकार की अंतरात्मा को जगाएंगे। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार बिना देरी अपने कृषि कानून वापस ले। जब उनसे किसानों की सरकार से बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बातचीत की सफलता तभी संभव है अगर सरकार साफ नीयत से आगे आए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है। वह जानबूझकर मामले को लटका रही है और शायद सरकार समझती है कि किसान थककर वापस लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि पंजाबी कभी भी मोर्चे से खाली हाथ नहीं लौटते, इसलिए सरकार अपनी जिद छोडे व अपने लोगों की बात सुनकर तुरंत कानून वापस ले।
 
-
Have something to say? Post your comment
 
More Punjab News
अल्प संख्यक आयोग के सदस्य डॉ सलिल जैन ने चेयरमैन प्रो.इमैनुअल नाहर को कैबिनेट मंत्री का रैंक मिलने पर बधाई दी*
अडिश्नल डिप्टी कमिशनर कोमल मित्तल को मरीजों के लिए रिफ्रेशमेंट के एक हजार बॉक्स हैंडओवर किए गए। जीरकपुर पुलिस ने 3 ट्रेवल एजेंट, 2 स्टेबाज, और नाजायज शराब के साथ एक गिरफ्तार* सीधी जंग के मूड में अमरिंदर सिंह क्या कहा
वैक्सीनेशन कैंप नगर पालिका प्रधान, जीरकपुर के नेतृत्व में
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने बगावती सुर क्योंकि सिद्धू पर ऐसी टिप्पणी पढ़िए पूरी खबर किसान आयोग के चेयरमैन और जाखड़ के भतीजे अजयवीर ने भी दिया इस्तीफा आखिर क्या कारण बना पढ़िए पूरी खबर
80 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान
अमित कुंडू को आज युवा मोर्चा जीरकपुर का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया
नहीं सुधर रहा पाक....तरनतारन भारत-पाक सीमा पर दो पाक ड्रोन घुसे...50 के करीब गोलियां चली फिर आगे क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर