Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ शहर में आज किसानों के हक में पेंडु संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया

December 14, 2020 08:22 PM
चंडीगढ़ -  अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-चंडीगढ़ शहर में आज किसानों के हक में पेंडु संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके काफी संख्या में लोगों ने अपने विचारों को व्यक्त किया। आसपास के गांवों से आए लोगों का कहना था कि कई गांवों को उजाड़ कर बनाए गए चंडीगढ़ में अब उनकी बोली को भी खत्म करने की साजिश केंद्र सरकार कर रही है। यहां के लोगों ने कहा कि वे किसानों के हक में आवाज बुलंद करने के लिए 16 तारीख को दिल्ली जाऐंगे। चंडीगढ़ को पत्थरों का शहर कहा जाता है। लेकिन इस पत्थरों के शहर के युवा लोग अब किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए आगे आ रहे है। आज सेक्टर-17 के दिल प्लाजा में काफी संख्या में युवा स्टूडेंट अपने हाथों में बैनर लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि वे अपना समर्थन किसानों को देने के लिए पहुंचे है। इस युवाओं में एकम जोत, गुरलीन कौर ,हरमनदीप कौर सहित कई युवाओं ने कहा कि जब किसी को अपनी आवाज के लिए संघर्ष करना पड़े तो वह कहीं भी जाकर अपना हक मांग सकता है। आज पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ में आज लोगों ने किया कि पटरियों से शुरू हुआ किसान आंदोलन अब दिल्ली तख्त के पास जा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में पंजाब के लोगों ने अपनी जान हथेली पर रख कर दुश्मनों का मुंह तोड़ा है अब उन्हीं लोगों को आतंकवादी, दहशत फैलाने वाले और कई नामों से पुकारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए लिए हर चाल चल रही है लेकिन यह देश के किसानों की एकता है कि पिछले 19 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर ठंडी रातों में डटे हुए है। पेंडु संघर्ष कमेटी के गुरप्रीत सिंह सोमल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि किसानों के सामने ये तीन कृषि बिल डेथ वारंट से कम नहीं है। इन कानूनों को अभी किसानों के हित में बताया जा रहा है लेकिन जब इस पर अमल किया जाएगा तो किसानों का सबसे ज्यादा मुनाफा बड़ी-बड़ी कंपनियां ले जाएगी और किसानों को कुछ नहीं मिलेगा।
 
--
 
Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया