Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
BREAKING NEWS
राज्य सरकार पंचकूला में पत्रकारिता विश्वविधालय स्थापित करने पर गंभीरता से करेगी विचार-विधानसभा अध्यक्ष*भाजपा पंचकूला ने अल्पसंख्यक मोर्चा के 4 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कीजन सरोकार दिवस’ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन रात एक कर दे - अजय सिंह चौटालानिर्यातक के घर के सामने जमकर प्रदर्शन किया और हर रोज धरना देने का फैसला लिया। कहां की है घटना पढ़िए पूरी खबरअभय सिंह की जीत के बावजूद किसान की करारी हार-- ऐलनाबाद उपचुनाव परिणाम की समीक्षा --- पढ़िए पूरा विश्लेषणमल्टीस्पेशलिटी चेकअप कैंप में 270 लोगों की जांच, 20 आपरेशनविधानसभा अध्यक्ष ने किया अमरटेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में फैक्ट्रियों के मालिकों व श्रमिकों/कर्मचारियों के लिये मैगा कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन।पेड़-पौधे लगाकर हम धरती माता का श्रृंगार कर सकते हैं: श्रवण गर्ग
 
 
 
Chandigarh

हरियाणा में अब स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क के जरिए राजस्व संग्रह में काफी इजाफा हो रहा है

December 04, 2020 09:55 PM

चंडीगढ़, 4 दिसंबर- अग्रजन पत्रिका ब्यूरो-- हरियाणा में अब स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क के जरिए राजस्व संग्रह में काफी इजाफा हो रहा है। इस वर्ष अक्तूबर महीने में एकत्रित हुआ राजस्व पिछले साल अक्तूबर 2019 की अवधि में एकत्रित हुए राजस्व को पार कर गया है। यही नहीं, एक अप्रैल से 30 नवंबर 2020 के बीच राज्य में दो लाख से अधिक डीड्स पंजीकृत की गई हैं।
यह जानकारी देते हुए वित्त आयुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने बताया कि इस साल अप्रैल से नवंबर के बीच 2,41,302 डीड्स के पंजीकरण के माध्यम से 1949.75 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्रित हुआ। इसमें नवंबर में हुई 44,787 डीड्स के पंजीकरण के माध्यम से एकत्रित हुआ 440.13 करोड़ रूपए का राजस्व भी शामिल है। इसी प्रकार, सितंबर में 25,928 डीड्स के पंजीकरण से 248.89 करोड़ तथा अक्तूबर में 59,023 डीड्स के पंजीकरण के माध्यम से 479.46 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्रित हुआ।
श्री कौशल ने बताया कि हालांकि इस वर्ष मार्च में कोविड-19 की महामारी के बाद स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क के माध्यम से एकत्रित किए गए राजस्व में गिरावट आई थी, परंतु अब राजस्व में बढ़ोतरी हो रही है जो कि सामान्य स्तर के नजदीक है।
उन्होंने बताया कि राजस्व संग्रहण में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर 2020 के बीच की अवधि में लगभग 45.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 3700.13 करोड़ रूपए एकत्रित किए गए जबकि इस वर्ष 2027.24 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्रित किया गया जो कि पिछले वर्ष से 1672.89 करोड़ रूपए कम है। उन्होंने बताया कि अप्रैल से अगस्त 2020 तक केवल 1101.85 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्रित हुआ जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 2747.95 करोड़ रूपए का संग्रहण था। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उक्त अवधि में 59.9 प्रतिशत कम राजस्व मिला, जो कि 1646.1 करोड़ रूपए है। पिछले वर्ष सितंबर में जहां 456.55 करोड़ रूपए का राजस्व मिला था वहीं इस वर्ष सितंबर माह में 377.83 करोड़ रूपए राजस्व के रूप में मिले हैं जो कि पिछले साल की तुलना में 78.72 करोड़ रूपए कम हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर माह में 547.56 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्रित हुआ है जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.48 प्रतिशत या यानि 51.93 करोड़ रूपए अधिक है। इस वर्ष नवंबर माह में 488.53 करोड़ रूपए का राजस्व एकत्रित हुआ है।
उन्होंने बताया कि विभाग को स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क के जरिए वर्ष 2019-20 में 6,100.27 करोड़ का राजस्व मिला है।

Have something to say? Post your comment
 
More Chandigarh News
यारो , अब पटियाला जेल में जमेगी महफिल
वार्ड नंबर 34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी हुए सरगरम,
चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों की मांगों बारे मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन नववर्ष में निरपेक्ष भाव से हर किसी से प्रेम करते जायें - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस पार्टी बाहर से समर्थन दे सकती है आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने जीता जीएस वालिया कप
पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन पंप पर तैनात कर्मचारियों को आग बुझाने को लेकर ट्रेनिंग सेशन
गुरदीप सिंह वालिया मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से जनरल विपिन रावत जी एवं अन्य सैनिकों का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने भाजपा के 6 साल के कुशासन के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया